एक्सप्लोरर

धधकती दोपहर में धुएं का गुबार! गुरुग्राम की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 80 झुग्गियां राख

Gurugram Fire: गुरुग्राम की आईएमटी मानेसर झुग्गी बस्ती में 16 अप्रैल को भीषण आग लगने से करीब 80 झुग्गियां जलकर राख हो गईं. सिलेंडर विस्फोट से आग तेजी से फैली. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

Gurugram Fire News: गर्मियों के दिन शुरू होते ही कई जगहों से आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं. हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार (16 अप्रैल) की दोपहर एक भयावह मंजर देखा गया. आईएमटी मानेसर के सेक्टर-2 स्थित एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 80 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं.

गैस सिलेंडरों के विस्फोट से फैली आग- दमकल विभाग 
हालांकि आग लगने के कारणों का पता तो नहीं लगा, लेकिन न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग दोपहर करीब 3 बजे एक झुग्गी में खाना बनाते समय लगी. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. बस्ती में रखे छोटे-बड़े गैस सिलेंडरों के विस्फोट ने हालात और भी बिगाड़ दिए, जिससे चारों ओर धुएं का गुबार छा गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

शुरुआत में IMT-मानेसर दमकल केंद्र से 4 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए एक घंटे के भीतर 10 से अधिक दमकल गाड़ियां और 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड कर्मियों को जुटाया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया गया.

कोई मानव हताहत नहीं, 2 कुत्तों की जान गई- दमकलकर्मी
दमकलकर्मी ललित कुमार ने जानकारी दी, "गनीमत रही कि इस हादसे में कोई मानव हताहत नहीं हुआ है, लेकिन झुग्गियों में रखा लोगों का सारा सामान जलकर खाक हो गया. इस आग में 2 कुत्तों की भी जान चली गई."

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, कई लोग अपनी बची-खुची चीजों को तलाशते दिखे, तो कुछ सिर्फ राख के ढेर को निहारते रह गए. अब तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सिलेंडर विस्फोट प्रमुख वजह मानी जा रही है.

प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं. पीड़ितों के लिए अस्थायी आवास और भोजन की व्यवस्था की जा रही है. बस्ती तो राख हो गई, पर सवाल अब भी धधक रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget