एक्सप्लोरर

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी नरवाल का 3 महीने में ही ट्रांसफर, जानें- क्या हो सकती है वजह?

IPS OP Narwal: हरियाणा में फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी नरवाल का महज 3 महीने में ही ट्रांसफर कर दिया गया है. उनकी जगह अब आईपीएस सौरभ सिंह नियुक्त किया गया है.

IPS OP Narwal News: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर सामने आई है. यहां आईपीएस ओपी नरवाल का महज 3 महीने के अंदर ही ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्होंने 17 अगस्त 2024 को फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाली थी. अब महज 3 महीने में ओपी नरवाल को हटाकर उनकी आईपीएस सौरभ सिंह को फरीदाबाद का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. बुधवार शाम को ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई थी.

वहीं आईपीएस राजेश दुग्गल को जॉइंट पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले वे स्टेट क्राइम ब्रांच में डीआईजी थे. नए सीपी के सामने कई तरह की चुनौतियां रहने वाली है. साइबर क्राइम को कंट्रोल करना सबसे बड़ी चुनौती के रूप में माना जा रहा है. इसके अलावा ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें ठोस कदम उठाने होंगे.

महज 3 महीने में ट्रांसफर क्यों?
आईपीएस ओपी नरवाल का महज 3 महीने में ट्रांसफर क्यों कर दिया गया. इसको लेकर चर्चाएं हो रही हैं. नरवाल का इसी साल 16 अगस्त को फरीदाबाद सीपी के तौर पर ट्रांसफर हुआ था, 17 अगस्त को उन्होंने फरीदाबाद सीपी का पदभार संभाल लिया था. लेकिन, महज 3 महीने में ही 20 नवंबर को उनका ट्रांसफर कर दिया गया.

नरवाल के ट्रांसफर की वजहों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. लोगों के बीच चर्चा है कि आर्यन मिश्रा हत्याकांड को कथित गौ-रक्षकों ने अंजाम दिया था. लेकिन, पुलिस महकमे ने कथित गौ-रक्षकों की ओर से हत्या करने की बात को छुपाने का प्रयास किया. पुलिस ने इसको लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया कि हत्यारे गौ-रक्षक थे, जबकि पुलिस रिकॉर्ड में आरोपियों का नाम गौ-रक्षक के तौर पर दर्ज मिला.

दूसरी तरफ लोगों के बीच चर्चा ये भी है कि नई सरकार अपने अनुसार अधिकारियों का ट्रांसफर करती है. वहीं 2025 में नगर निगम के चुनाव भी होने हैं. अधिकारियों के ट्रांसफर को लोग इससे भी जोड़कर देख रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि राजनेताओं से आईपीएस नरवाल की नहीं बनी, इसलिए उनका ट्रांसफर हुआ. हालांकि, सच क्या है क्यों उनका इतनी जल्दी तबादला किया गया, इसको लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में नीचे लुढ़का तापमान, बढ़ने लगी ठंड, येलो अलर्ट जारी, प्रदूषण से भी बढ़ी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget