एक्सप्लोरर

फरीदाबाद: AC पड़ा जिंदगी से महंगा! भीषण आग में परिवार तबाह, मां-बाप और बेटी की मौत, बालकनी से कूद गया बेटा

Faridabad AC Fire: फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड इलाके में एसी शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई. इस हादसे में घायल बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

अगर आप भी अपने घर में एसी का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड इलाके में 7 सितंबर की रात बड़ा हादसा हो गया. ये हादसा हुआ एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण. जी हां, AC में शॉर्ट सर्किट से पहले तो ब्लास्ट हुआ और फिर घर में आग लग गई. 

इस हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों पति, पत्नी और बेटी की दम घुटने से मौत हो गई. वहीं, 12 साल का बेटा जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल से कूद गया. चोट लगने के कारण वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. इस हादसे में परिवार का पालतू कुत्ता भी मारा गया.

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

पुलिस और फायर ब्रिगेड की शुरुआती जांच में पता चला कि आग एसी के कंप्रेसर में शॉर्ट सर्किट से लगी. धुआं पूरे घर में फैल गया, जिससे परिवार को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. पड़ोसियों का कहना है कि जब तक लोग बाहर से मदद कर पाते, अंदर का माहौल पूरी तरह धुएं से भर चुका था.

स्थानीय निवासी शालिनी ने एएनआई को दिए बयान में बताया, "जोरदार धमाके के बाद एसी में आग भड़क गई. धुएं ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को घेर लिया था. परिवार के 4 लोग अंदर थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई." वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों ने की ये मांग

जानकारी के अनुसार, मृतक पिता की पहचान सचिन कपूर के रूप में हुई है. हादसे में उनकी पत्नी और बेटी की भी जान गई. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में सचिन अपनी बेटी सुजान के साथ नजर आ रहे हैं. फिलहाल परिवार के इकलौते बेटे की हालत गंभीर है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा पूरे मोहल्ले के लिए गहरा सदमा है. एक निवासी ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि इस क्षेत्र में तत्काल फायर स्टेशन की स्थापना की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget