एक्सप्लोरर

'बेरोजगार की परिभाषा में तो BJP फिट बैठती है', मनोहर लाल खट्टर के तंज पर दीपेंद्र हुड्डा ने किया पलटवार

Haryana Politics: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मनोहर लाल खट्टर के 'कांग्रेस बेरोजगार' वाले बयान पर पलटवार करते हुए माफी की मांग की. उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

करनाल पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा है. दरअसल, मनोहर लाल खट्टर के 'बेरोजगार' वाले बयान से दीपेंद्र हुड्डा नाराज हैं. उन्होंने कहा कि इस बात पर आत्ममंथन होना चाहिए, खट्टर साहब को हुड्डा साहब से माफी मांगनी चाहिए.

उन्होंने आगे कहा, "केवल भूपेंद्र हुड्डा से ही नहीं बल्कि गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा के 2.50 लाख लोगों से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जिताकर भूपेंद्र हुड्डा को विधानसभा में भेजा."

'लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका ज्यादा होती है'
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि कांग्रेस बेरोजगार हो चुकी है. खासतौर पर खट्टर साहब कितने साल तक विपक्ष में रहे थे. तो क्या विपक्ष बेरोजगार था? हरियाणा में जो 42 विधायक चुनकर आए हैं, वो बेरोजगार हैं? देश की लोकसभा में जो सांसद चुनकर आए हैं, क्या वो बेरोजगार हैं? प्रजातंत्र में सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका होती है. विपक्ष की ज्यादा भूमिका होती है."

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "जब सत्ता पक्ष बेलगाम हो जाए, उरणकर में इतना दूर हो जाए कि विपक्ष को बेरोजगार बताने लगे, तो विपक्ष की भूमिका बढ़ जाती है." उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा कि बेरोजगार की परिभाषा एक यह भी है कि कोई काम ना करें. उस भाषा मे तो बीजेपी वाले फिट आते हैं, क्योंकि इन्होंने पिछले 11 साल में कोई काम किया नहीं है.

मनोहर लाल खट्टर ने क्या कहा था?
आपको बता दें, बीते दिनों करनाल में एक सवाल के जवाब में मनोहर लाल ने कहा था कि हुड्डा और कांग्रेस तो बेरोजगार हैं, अगर उन्हें जरूरत हो तो रोजगार मुहैया करवा देंगे. इसपर अब दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

बाढ़ पर क्या बोले दीपेंद्र हुड्डा
पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ आई है, जिसपर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि काफी नुकसान हुआ है. आम लोगों और ग्रामीण बस्तियों की बात अगर की जाए तो, वह बाढ़ के पानी की चपेट में आई हैं. शहरों में तो दो दुर्दशा है. वह सबने देख लिया है. इसमें सरकार जितनी हो सकती है, राहत प्रदान करे.

Input By : Mukul Satija
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Gurugram News: गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल
सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल
Ambala News: अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget