एक्सप्लोरर

Exclusive: AAP को कितनी सीटों का दिया था ऑफर? दीपेंद्र हुड्डा का खुलासा, सीएम केजरीवाल की जमानत पर भी बयान

ABP Shikhar Sammelan 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने टिकट बंटवारे में अपने परिवार के दबदबे पर कहा कि ये कल्पना है. सभी उम्मीदवार हमारे, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और हमारे कार्यकर्ता के हैं.

ABP Shikhar Sammelan 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी के बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि हमने आप को चार सीटों का ऑफर दिया था.

एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''हरियाणा में आम आदमी पार्टी का जनाधार नहीं है. पिछले चुनावों में हरियाणा में इनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है. हमने केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर कुरुक्षेत्र की सीट दी. विधानसभा चुनाव में हमने आप को लेकर चर्चा की. बातचीत चल रही थी, तभी उन्होंने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. हमने आप को चार सीटों का प्रस्ताव दिया था.''

सीएम केजरीवाल के जमानत पर बयान

रोहतक से सांसद हुड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, ''हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं. पिछले 10 सालों से बीजेपी की सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. विपक्ष के नेताओं को पर रेड हुई, कार्रवाई हुई. कोई नहीं बचा. अगर बीजेपी में शामिल हो जाता है तो वो केस ठंडे बस्ते में चला जाता है.''

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ''चुनाव से पहले उनका नारा था कालाधन लाएंगे. अब उनका नारा है केंद्रीय एजेंसियों को डर दिखाएं, उनको बीजेपी में लाएंगे. विपक्ष के मजबूत नेताओं को निशाना बनाया गया.''

टिकट बंटवारे पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान

उन्होंने कांग्रेस के टिकट बंटवारे में हुड्डा परिवार के दबदबे पर कहा कि सभी उम्मीदवार सभी कार्यकर्ताओं के हैं. कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला के हैं. हम एकजुट होकर लड़ रहे हैं.

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया. लगातार हमारे साथ नेता जुड़ रहे हैं. चौधरी बीरेंद्र सिंह वापस आए. उनके बेटे भी आए. उनके कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हुए हैं.

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सचिन पायलट-कन्हैया कुमार सहित इन नेताओं के नाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget