एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल में BJP को लगे झटकों पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी बोले- 'हमें पूर्ण विश्वास है कि...'

Haryana Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल में BJP को लगे झटकों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में हमारी तीसरी बार सरकार बनेगी, 8 तारीख को नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे.

Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा में बीजेपी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा सकता है. एग्जिट पोल के आंकड़े इसी की तरफ इशारा कर रहे हैं. इस बीच एग्जिट पोल को खारिज करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी के पक्ष में नतीजे आएंगे.

सैनी ने कहा, ''हमने बहुत विकास किया है, उसके आधार पर हम कह रहे हैं कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हरियाणा में हमारी तीसरी बार सरकार बनेगी, 8 तारीख को नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे.''

वहीं पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कहा कि एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और बीजेपी की सरकार बनेगी, 8 तारीख को बीजेपी की सरकार बनेगी.

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े?

इंडिया टुडे सी वोटर सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 50 से 58 सीटें मिल सकती है. वहीं बीजेपी के खाते में 20 से 28 सीटें जा सकती है. जेजेपी को 0 से 2 और अन्य को 10 से 14 सीटें मिल सकती है. यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी एक पार्टी को 46 सीटों की जरूरत होती है.

भास्कर एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 44 से 54 सीटें मिल सकती है. वहीं बीजेपी 19 से 29, आईएनएलडी गठबंधन 1 से 5, जेजेपी गठबंधन 0 से एक और अन्य 4 से 10 सीटों पर कब्जा जमा सकती है.

रिपब्लिक मैट्रिज के मुताबिक, कांग्रेस को 55 से 62, बीजेपी को 18 से 24, जेजेपी को 0 से 3, आईएएलडी को 3 से 6 और अन्य को 2 से 5 सीटें मिल सकती है.

एग्जिट पोल के आंकड़े नतीजों में बदलते हैं तो ये बीजेपी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा. वहीं कांग्रेस के लिए संजीवनी होगी. दरअसल, राज्य में 10 साल से बीजेपी की सरकार है और कांग्रेस विपक्ष में है. नतीजों की घोषणा 8 अक्टूबर को होगी.

हरियाणा में वोटिंग खत्म, 8 अक्टूबर को नतीजे, जानें- कहां सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम वोटिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा: चुनाव आयोग ने SIR की तारीखों में किया बदलाव, अब 20 नवंबर तक मौका
हरियाणा: चुनाव आयोग ने SIR की तारीखों में किया बदलाव, अब 20 नवंबर तक मौका
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget