एक्सप्लोरर

हरियाणा में वोटिंग खत्म, 8 अक्टूबर को नतीजे, जानें- कहां सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम वोटिंग?

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में शाम 6 बजे मतदान संपन्न हो गया. ईवीएम मशीन को सीलबद्ध कर दिया गया है और अब 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे.

Haryana News: हरियाणा में आज (5 अक्टूबर) शाम 6 बजे मतदान संपन्न हो गया. इसके साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई है. विधानसभा के लिए पूरे राज्य में 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए थे जहां वोटिंग कराई गई. चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे. उधर, शाम 5 बजे तक का आंकड़ा निर्वाचन आयोग ने जारी किया है जिसके मुताबिक राज्य में 61 प्रतिशत वोटिंग हुई है. मतदान का फाइनल आंकड़ा कुछ देर बाद जारी किया जाएगा. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक वोटिंग मेवात ( 68.28 फ़ीसदी) और सबसे कम वोटिंग (49.97 फ़ीसदी) में हुई है.

हरियाणा के 4 जिले हैं जहां मतदान का आंकड़ा 60 फीसदी को भी पार नहीं कर पाया. इनमें फरीदाबाद (51.28 फीसदी), चरखी दादरी (58.10), पंचकूला (54.71) और सोनीपत (56.69) है. अभी विधानसभा वार आंकड़े जारी नहीं हुए हैं.  

हरियाणा में शाम 5 बजे तक मतदान का आंकड़ा 

अंबाला - 62.26
भिवानी - 63.06
चरखी दादरी - 58.10
फरीदाबाद - 51.28
फतेहाबाद - 67.05
गुरुग्राम - 49.97
हिसार - 64.16
झज्जर - 60.52
जींद - 66.02
कैथल - 62.53
करनाल - 60.42
कुरुक्षेत्र - 66.55
महेंद्रगढ़ - 65.76
मेवात - 68.28
पलवल - 67.69
पंचकूला - 54.71
पानीपत - 60.52
रेवाड़ी - 60.91
रोहतक - 60.56
सिरसा - 65.37
सोनीपत - 56.69
यमुनानगर - 67.93

2014 में हरियाणा ने बनाया था वोटिंग का रिकॉर्ड, फिर हुई गिरावट
हरियाणा में 2019 विधानसभा चुनाव में 68.20 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. फतेहाबाद, कैथल, जगधारी और हाथिन में सबसे अधिक वोटिंग हुई थी. इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था जबकि गुरुग्राम, बडखल और तिगांव में सबसे कम वोटिंग हुई थी. 2014 में मतदान के आंकड़े में सुधार देखा गया था. 2009 के मुकाबले 4.17 प्रतिशत अधिक वोटिंग हुई थी. 2014 में 76.54 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. तब हरियाणा में मतदान का रिकॉर्ड बनते हुए देखा गया था. हालांकि अगले चुनाव में वोटिंग के आंकड़े में गिरावट देखी गई. 

हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए 1028 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, जेजेपी, आईएनएलडी, बसपा और आजाद समाज पार्टी भी अपनी किस्मत आजमा रही है. साथ ही कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें- दीपेंद्र हुड्डा की रैली में महिला नेता से छेड़छाड़? सैलजा ने की एक्शन की मांग, पीड़िता का वीडियो आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget