एक्सप्लोरर

सीएम सैनी ने किया हरियाणा में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

Haryana Election 2024: विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही हरियाणा में सियासी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. सीएम नायब सिंह सैनी जोरशोर से बीजेपी के पक्ष में प्रचार-प्रसार में जुटे हैं.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम राजनीतिक दलों की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है. प्रदेश भर में धुंआधार प्रचार और जनसभाओं का दौर जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार (17 सितंबर) को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत के इसराना विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि हरियाणा में प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी मजबूती से चुनाव लड़ रही है. 

हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "बीजेपी को लोगों से मिल रहे प्यार, जोश, उत्साह और आशीर्वाद को देखकर हम दावे से कह सकते हैं कि देश की तरह हरियाणा में भी तीसरी बार हमारी सरकार बन रही है." उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ मिलकर हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.

सीएम सैनी ने दावा किया कि हरियाणा में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार करेगी और एक बार फिर सरकार बनाएगी. प्रदेश की जनता बीजेपी की सरकार बनाने के पक्ष में है, क्योंकि हमने पिछले 10 सालों में प्रदेश को नए विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है. भेदभाव और क्षेत्रवाद से अलग हटकर बीजेपी ने हर किसी के हित में काम किया है.

सीएम ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में केवल आश्वासन देने का काम किया था. कांग्रेस इस दौरान जनता के लिए कोई योजना नहीं लाई. कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा, "उनके शासन में लोगों को प्रताड़ित किया जाता था, उन्हें अपमानित किया जाता था."

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, "भूपेंद्र सिंह हुड्डा का असली चेहरा और उनकी मंशा जग जाहिर हो चुकी है." कांग्रेस को दलित विरोध बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि "कांग्रेस लोगों का शोषण करती है, ये लोगों को लाइन में खड़े करने वाले लोग हैं. यह लोग अफवाह फैलाकर अपना उल्लू सीधा करने का काम करते हैं."

ये भी पढ़ें: CM बनने के बयान पर अनिल विज अब बोले, 'अगर पार्टी मौका देगी तो हरियाणा की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget