एक्सप्लोरर

हरियाणा में लिस्ट जारी होते ही AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता का बड़ा ऐलान, 'सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव'

AAP Candidates List: हरियाणा में गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी, लेकिन अब AAP ने अपने 20 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है.

Haryana Assembly Elections 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. लिस्ट जारी होने के बाद AAP हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि हमने पहली सूची जारी कर दी है और जल्द ही आपको दूसरी सूची भी मिल जाएगी. गठबंधन को लेकर हमने संयम का परिचय दिया. उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

उन्होंने आगे कहा, ''अब चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है. हमने ईमानदारी से (गठबंधन के लिए) इंतजार किया क्योंकि हर विधानसभा में संगठन मजबूत है और वह मजबूत संगठन चाहता था कि हम चुनाव लड़ें. हमने अपना धैर्य दिखाया और उसके बाद हमने अपनी सूची जारी की. हम इंडिया गठबंधन के भागीदार थे. हम राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं."

सुशील गुप्ता का बीजेपी पर हमला

सुशील गुप्ता ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ''हरियाणा में व्यवस्था को बदलना है. बीजेपी की भ्रष्टाचारी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है. हरियाणा की अहंकारी सरकार को जड़ से उखाड़कर फेंकना है. बीजेपी की जो भ्रष्ट सरकार है, जिसने वहां के जवानों को बेरोजगार कर दिया. नशे का कारोबार कर दिया. उस सरकार को उखाड़कर फेंकने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने 20 प्रत्याशियों की सूची जारी की है.''

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने क्या कहा?

उधर, आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी सूची जारी होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''आज जो सूची जारी हुई है उन सभी 20 उम्मीदवारों को बहुत बधाई.'' बता दें कि हरियाणा में गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी, लेकिन फिलहाल गठबंधन को लेकर दोनों दलों के बीच बात नहीं बनने पर अब AAP ने अपने 20 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी.

AAP उम्मीदवारों की लिस्ट

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के कलायत विधानसभा सीट से अनुराग ढांढा को टिकट दिया है. महम से विकास नेहरा को उम्मीदवार बनाया है. रोहतक से बिजेंद्र हुडा चुनाव लड़ेंगे. वहीं, इंदु शर्मा को भिवानी से मैदान में उतारा है. नारायणगढ से गुरपाल सिंह, समालखा से बिट्टू पहलवान, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, बादली से रणबीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत, महेंद्रगढ़ से मनीष यादव चुनाव लड़ेंगे. 

इससे पहले, AAP की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा था कि अगर शाम तक समझौता नहीं हुआ, तो उनकी पार्टी सभी 90 सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी.

ये भी पढ़ें:

हरियाणा में कांग्रेस की कब आएगी फाइनल लिस्ट ? टीएस सिंह देव ने दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget