एक्सप्लोरर

हरियाणा में कांग्रेस के CM फेस पर चौधरी बीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री हमेशा...'

Haryana Election 2024: कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि टिकट वितरण की गिनती से कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि चीफ मिनिस्टर कौन होगा? कांग्रेस एक जाति की पार्टी नहीं है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं. आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी लगातार जारी है. इस बीच कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि हरियाणा के लोग बीजेपी की नीतियों से आहत हैं. उन्होंने कांग्रेस में मुख्यमंत्री फेस को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

जींद में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के सीएम चेहरे के सवाल पर चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा, ''मुख्यमंत्री हमेशा हाईकमान से तय होता है. कांग्रेस मुख्यमंत्री को लेकर अभियान नहीं चलाती है. कौन मुख्यमंत्री होगा यह 8 अक्टूबर की तारीख के बाद तय होगा.''

टिकट बंटवारे से CM चेहरे का अंदाजा नहीं लगा सकते-बीरेंद्र सिंह

उन्होंने ये भी कहा कि टिकट वितरण की गिनती से कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि चीफ मिनिस्टर कौन होगा? उन्होंने कहा, ''भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला जी तीनों खेमे के लोगों को टिकट दिया गया है.'' 

कांग्रेस एक जाति की पार्टी नहीं- बीरेंद्र सिंह

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ''हरियाणा में मुस्लिम वोर्टस 5 प्रतिशत के करीब है, जो कांग्रेस को सपोर्ट करेगा क्योंकि बीजेपी उन्हें मजबूर करती है. कांग्रेस एक जाति की पार्टी नहीं है. बीजेपी किसी को बड़ा नेता नहीं बनना देना चाहती है.राव इंद्रजीत अभी तक एमओएस से आगे नहीं जा पाए हैं.'' 

बीजेपी की नीतियों और कार्यशैली से लोग आहत- बीरेंद्र सिंह

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा, "हरियाणा में हर वर्ग का वोटर बीजेपी की नीतियों से आहत है, वो उनकी नीतियों और कार्यशैली को अच्छा नहीं मानता हैं. वो कांग्रेस के पक्ष में खड़े हैं. कोई जाति की बात नहीं है. ये सही है कि जाट बड़ी संख्या में कांग्रेस का पक्षधर है और राजनीति तौर पर लड़ाई लड़ने में हमेशा सक्षम रहा है लेकिन दूसरी पार्टियों में भी जाट हैं.

उन्होंने आगे कहा कि ये कहना सही नहीं है कि जाट और गैर-जाट के बीच लड़ाई है. कोई एक जाति की पार्टी के बल पर ना कभी कोई चुनाव जीता है और ना ही जीत सकता है. बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव और 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें:

Haryana: सोनीपत के बागी को मनाने में कामयाब रहे CM सैनी, वापस लिया नामांकन, टिकट कटने पर निकले थे आंसू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget