एक्सप्लोरर

यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में बजरंग पूनिया का बड़ा कदम, कहा- 'मैं माफी मांगता हूं कि...'

Bajrang Punia Apology: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया ने कोच नरेश दहिया से माफी मांग ली है. उन्होंने यौन उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दहिया पर आरोप लगाए थे.

Bajrang Punia Apology: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया ने कोच नरेश दहिया से बिना शर्त माफी मांगी है. इसके बाद दिल्ली की अदालत ने पूनिया के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि के केस को बंद कर दिया. 

इससे पहले दोनों पक्षों ने अदालत में प्रस्तुत किया कि उन्होंने मामले को आपस में सुलझाने का फैसला किया है. जस्टिस ने आदेश में कहा, ‘‘मामला सुलझाया गया. ’’

दहिया ने दावा किया था कि बजरंग पूनिया ने अन्य पहलवानों और लोगों के साथ मिलकर 10 मई 2023 को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रेस कांफ्रेंस में उनके खिलाफ आपत्तिनजक टिप्पणी की थी.

टोक्यो खेलों के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने विनेश फोगट और साक्षी मलिक के साथ मिलकर बृज भूषण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. उनका आरोप था कि सिंह ने कई जूनियर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है. 

माफीनामे में बजरंग पूनिया ने क्या कहा?

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बजरंग पूनिया ने अपने माफीनामे में कहा, "मैं नरेश दहिया से बिना शर्त माफी मांगता हूं. मेरे द्वारा आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से गलत और असंवेदनशील बयान दिए गए थे.''

उन्होंने कहा, "मैं नरेश दहिया की छवि को हुए नुकसान और उनके खिलाफ मेरे द्वारा दिए गए गलत और असंवेदनशील बयान के कारण उनके प्रियजनों को हुई पीड़ा और चोट के लिए गहरा खेद व्यक्त करता हूं."

बजरंग पूनिया ने कहा, ''मैं कहता हूं कि दहिया एक प्रतिष्ठित कोच हैं और उन्होंने देश को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है. मैं एक बार फिर अपने खेद को दोहराता हूं और दहिया और उनके प्रियजनों से दिल से माफी मांगता हूं.''

कुश्ती कोच दहिया दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में छोटू राम व्यायामशाला के नाम से पुरुष पहलवानों के लिए अखाड़ा चलाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप
Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, हाइवे धंसने से बंद हुई दो लेन, लगा 8km का लंबा जाम
गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, हाइवे धंसने से बंद हुई दो लेन, लगा 8km का लंबा जाम
पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम
पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget