एक्सप्लोरर

कांग्रेस में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने BJP पर लगाया आरोप, 'वहां दलित नेताओं की...'

Ashok Tanwar News: अशोक तंवर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ करते हुए कहा कि इसे दिशा देने का काम किया है.

हरियाणा चुनाव प्रचार आख़िरी दिन बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर शुक्रवार (4 अक्टूबर) को कांग्रेस दफ़्तर पहुंचे. उन्होंने कहा कि सुबह का भूला शाम को वापस लौट आए तो उसे भूला नहीं कहता. अजय माकन की मौजूदगी में अशोक तंवर ने 5 साल बाद फिर से कांग्रेस की सदस्यता ली. गुरुवार को अशोक तंवर मेंहद्रगढ़ में राहुल गांधी की एक रैली में पहुंचकर सभी को चौंका दिया. 

लोकसभा चुनाव में बढ़ी कांग्रेस की सीटों की संख्या- तंवर

ये कदम उठाने से एक घंटा पहले तक अशोक तंवर हरियाणा में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट देने की अपील कर रहे थे. बीजेपी छोड़ने और कांग्रेस में वापसी करने की वजह बयां करते हुए उन्होंने कहा, "देश की तरक़्क़ी में दलित, पिछड़े हों, इसका राहुल गांधी ने ध्यान रखा. भारत जोड़ो यात्रा ने दिशा देने का काम किया. लोगों में विश्वास हुआ और लोकसभा में टैली (सीटों) को दोगुना किया." 

'बीजेपी लोगों को बांटने का काम करती है'

इसके साथ ही बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी जाति और धर्म का सहारा लेकर लोगों को बांटने का काम करती है. मेरी राजनीतिक शुरुआत कांग्रेस के झंडे तले हुई. कुछ महीनों बीजेपी के साथ था. संविधान और बाबा साहेब के प्रति जिस तरह की आस्था होनी चाहिए, वह नहीं है." 

'बीजेपी में दलित नेताओं के अधिकार छीने जाते हैं'

एक सवाल के जवाब में तंवर ने कहा, "वहां (बीजेपी में) संविधान और दलित नेताओं की बेकद्री है. अधिकार छीने जाते हैं. सुबह का भूला शाम को लौट आये तो उसको भुला नहीं कहते." 

इसके आगे उन्होंने कहा, "हरियाणा की बात करूंगा. जाति का सहारा लेकर, जहां धर्म न चले वहां जाति चलाओ, ये बीजेपी की नीति है. राहुल गांधी और कांग्रेस की देश जोड़ने की लड़ाई, बाबा साहेब के सपनों की लड़ाई, उसमें साथ खड़ा हूं" 

बता दें कि अशोक तंवर 2009 में हरियाणा की सिरसा सीट सांसद चुने गए थे. 2014 से 2019 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे. लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मतभेदों के चलते कांग्रेस छोड़ दी. इसके बाद वो टीएमसी में गए. फिर वो आम आदमी पार्टी के मेंबर बने. लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़ा. उन्हें कांग्रेस की कुमारी सैलजा ने हरा दिया.

हरियाणा में कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन? कुमारी सैलजा बोलीं, 'कुछ लोग होंगे, उसमें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonipat News: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
सोनीपत: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Yamunanagar News: हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
Nuh News: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
नूंह: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
Gurugram News: गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग
गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget