एक्सप्लोरर

भूपेंद्र हुड्डा से अशोक तंवर की नाराजगी बरकरार? सोशल मीडिया पोस्ट ने खींचा ध्यान

Haryana Election 2024: अशोक तंवर ने कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की. उन्होंने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का एकबार फिर दामन थाम लिया है.

Haryana News: अशोक तंवर (Ashok Tanwar) कांग्रेस में लौट आए हैं. 20 जनवरी 2024 को उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था. इससे पहले वो आम आदमी पार्टी में थे. आज (3 अक्टूबर) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर लिया.

एक घंटे पहले तक उन्होंने बीजेपी के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और फिर महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी की रैली में नजर आए. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस नेताओं को कैसे संभालेगी? क्योंकि तंवर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाकर कांग्रेस छोड़ गए थे. 

हुड्डा से बनी हुई है तंवर की नाराजगी?
अशोक तंवर, राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं और उन्होंने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी. तब उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा से मतभेद के कारण कांग्रेस छोड़ी थी लेकिन जब उन्होंने चुनाव से ठीक दो दिन पहले कांग्रेस में वापसी की तो राहुल गांधी से हाथ मिलाने के बाद भूपेंद्र हुड्डा का अभिवादन किया. हालांकि सोशल मीडिया के पोस्ट में तंवर ने भूपेंद्र हुड्डा का जिक्र नहीं किया.

अशोक तंवर ने लिखा, ''पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी जी की उपस्थिति में महेंद्रगढ़ रैली में कांग्रेस परिवार में शामिल हुआ.'' उन्हें हुड्डा ने पार्टी का पटका पहनाया लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट में तंवर ने उनका ज़िक्र नहीं किया.

उधर, चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा कांग्रेस में अंतर्कलह की खूब चर्चा रही है. भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा में खटपट की बातें सामने आई हैं. कुछ दिन कुमारी सैलजा चुनाव प्रचार से भी दूर रहीं तो वहीं अशोक तंवर की हुड्डा से नाराजगी किसी से छिपी हुई नहीं है. यानी हरियाणा कांग्रेस में अब दो बड़े ऐसा नेता हो गए हैं जिनकी हुड्डा से नहीं बनती है. माना जाता है कि तंवर को पार्टी में शामिल करने से पहले सैलजा की सहमति ली गई होगी.

तंवर ने पसंदीदा लोगों को टिकट ना देने का लगाया था आरोप
तंवर ने जब कांग्रेस छोड़ी थी तो आरोप लगाए थे कि उनके पसंदीदा उम्मीदवारों की चुनाव के दौरान अनदेखी की गई. इस बार के विधानसभा चुनाव में भी यह देखा गया है कि प्रत्याशियों के चयन में कुमारी सैलजा के मुकाबला हुड्डा कैम्प का ही दबदबा रहा है.

चुनाव में अब बस दो दिन ही शेष रह गया है. 8 अक्टूबर के नतीजों से पता चलेगा कि कांग्रेस अपने अंतर्कलह की चुनौती से निपटने में कामयाब रही है या नहीं. 

ये भी पढ़ें- अशोक तंवर के कांग्रेस में शामिल होने पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, अनिल विज क्या कुछ बोले?

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंखे के करंट से विवाहिता की मौत या हत्या? आमने-सामने दोनों पक्ष
Panipat: पंखे के करंट से विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Panipat News: बारिश के पानी में डूबा पानीपत का इंडस्ट्रियल एरिया, प्रशासन के दावों की खुली पोल
बारिश के पानी में डूबा पानीपत का इंडस्ट्रियल एरिया, प्रशासन के दावों की खुली पोल
सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget