एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा के मंत्री अनिल विज का निशाना, 'मनमोहन सिंह के रहते हुए कांग्रेस ने...'

Haryana Politics: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि बीजेपी का आंतरिक लोकतंत्र है. यहां बूथ लेवल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव कराए जाते हैं जबकि कांग्रेस खानदानी पार्टी है.

Haryana News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि बीजेपी संगठनात्मक पार्टी है. यहां चीजें नीचे से लेकर ऊपर तक तय होती हैं जबकि कांग्रेस एक ढांचाहीन और खानदानी पार्टी है. जहां उनका हेड तो एक ही रहता है. हमारे यहां जनता चुनती है. 

अनिल विज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''बीजेपी संगठनात्मक पार्टी है और हमारी पार्टी में जो आंतरिक लोकतंत्र है उसको मजबूत बनाया जाता है. हर छह साल के बाद हमारी नई सदस्यता होती है. हर तीन साल के बाद हमारे चुनाव होते हैं. यह सिर्फ बीजेपी में ही होता है. कांग्रेस का तो आप देख ही रहे हैं कि कोई ढांचा ही नहीं बना हुआ है ढांचाविहीन पार्टी है.''

कांग्रेस खानदानी पार्टी - अनिल विज

मंत्री अनिल विज ने कहा, ''और बाकी पार्टियों में भी चुनाव नहीं होते. ऊपर के आदमी तय हैं. हमारा तो नीचे से पहले बूथ का होगा, फिर वार्ड का होगा फिर मंडल का होगा. फिर जिले का होगा फिर प्रदेश और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनेंगे. बाकी पार्टियों में ऊपर से नीचे आते हैं. ऊपर का तो तय है कि खानदानी परिवार रहेंगे. कांग्रेस का तय है कि नेहरू-इंदिरा गांधी परिवार से कोई ना कोई रहेगा. और भी जो खानदानी पार्टियां हैं उनका तो हेड रहता ही एक है. हमारे नीचे से जनता चुनती है और वो पद बांटते हैं जैसे कंपनी-एजेंसियां बांटती हैं.''

मनमोहन सिंह के स्मारक मामले में यह बोले विज

दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक के मुद्दे पर अनिल विज ने कांग्रेस पर उठाया सवाल और कहा, ''कांग्रेस तो मनमोहन सिंह का राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहती है. उनके स्वर्ग सिधारने से कोई मतलब नहीं था. वो तो राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहते थे. इसलिए वो बार-बार उनका स्मारक बनाने की बात कर रहे थे. उनको लगता था बीजेपी मानेगी नहीं और हमारे लिए बहुत अच्छा मौका है. उनकी सोच ऐसी है. मनमोनह सिंह के रहते हुए कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया.''

आगे राहुल गांधी पर हमला करते हुए अनिल विज ने कहा, '' यही राहुल गांधी हैं जिन्होंने उनके द्वारा पारित प्रस्ताव मीडिया के सामने फाड़ दिया था. अब भी सारा  देश शोक मना रहा है और वह नववर्ष मनाने के लिए वियतनाम चले गए हैं. कितनी श्रद्धा है, यह देख कर पता चल रहा है.''

ये भी पढ़ें- नए साल पर हुड़दंग किया तो खैर नहीं! गुरुग्राम में इन इलाकों पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget