एक्सप्लोरर

पंजाब के विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी पर अनिल विज ने AAP को घेरा, कहा- 'उनके शीर्ष नेता...'

Anil Vij News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होना कोई असामान्य बात नहीं है.

Anil Vij On Raman Arora Arrested: पंजाब के AAP विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी पर हरियाणा के मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अंबाला में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होना कोई नई बात नहीं है. उन्होंने बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल का भी जिक्र किया. 

पंजाब के आप विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी पर मंत्री अनिल विज ने कहा, "यह कोई नई बात नहीं है, ये कोई खबर भी नहीं है क्योंकि इससे पहले भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं और वो अंदर हुए हैं. उनकी पार्टी के शीर्ष नेता भी आरोपों के घेरे में हैं और फिलहाल जमानत पर हैं. इसलिए, आप विधायक का भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होना कोई असामान्य बात नहीं है." 

भ्रष्टाचार के आरोप में रमन अरोड़ा पर कार्रवाई

पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने शुक्रवार (23 मई) को भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम बढ़ाते हुए अपने ही विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. विजिलेंस की टीम जालंधर के अशोक नगर स्थित 'आप' विधायक के आवास पर छापेमारी करने पहुंची, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अभी उनसे पूछताछ जारी है.

नगर निगम के जरिए लोगों को फर्जी नोटिस देने का आरोप

AAP विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी राजनीतिक शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए जालंधर नगर निगम के जरिए लोगों को फर्जी नोटिस भिजवाए. इसके बाद इन नोटिस को खत्म करने के लिए उनसे पैसे की मांग की जाती थी. पैसे मिलने के बाद वे इन नोटिस को स्वत: खत्म करा दिया करते थे. इस मामले में रमन अरोड़ा के साथ कुछ अन्य अधिकारी भी संलिप्त थे. अब ये सभी अधिकारी भी विजिलेंस टीम के रडार पर हैं. विजिलेंस टीम ने रमन अरोड़ा के घर से प्रिंटर और नोट गिनने की मशीन भी जब्त की है.

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "भारत अर्थव्यवस्था में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जो देश, इसके नेताओं, इसके लोगों और कारोबारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है. जल्द ही अगले कदम पर भी भारत जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget