एक्सप्लोरर

पहलगाम की विधवाओं पर BJP सांसद के बयान पर कुमारी सैलजा बोलीं, 'ये न सिर्फ अपमान बल्कि...'

Ram Chander Jangra News: कुमारी सैलजा ने बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान को लेकर कहा कि शहीदों के बलिदान पर सवाल उठाना और महिलाओं की वीरता पर टिप्पणी करना शर्मनाक और असंवेदनशील है.

Kumari Selja On Ram Chander Jangra: बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के पहलगाम हमले की पीड़िताओं को लेकर दिए विवादित बयान से बवाल मच गया है. उनके बिगड़े बोल को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस सांसद और दिग्गज नेता कुमारी सैलजा ने रामचंद्र जांगड़ा के बयान को शर्मनाक बताया है.

कुमारी सैलजा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "शहीदों के बलिदान पर सवाल उठाना, और महिलाओं की वीरता पर टिप्पणी करना भाजपा सांसद का यह बयान शर्मनाक और असंवेदनशील है. पहलगाम में 26 लोगों की शहादत को 'जोश की कमी' कहना न सिर्फ अपमान है, बल्कि बीजेपी की सोच को भी उजागर करता है."

'ऐसे बयान देश की एकता के खिलाफ'
उन्होंने आगे लिखा, "कांग्रेस पार्टी शहीदों के सम्मान और महिलाओं की शक्ति को नमन करती है. ऐसे बयान देश की एकता और सम्मान के खिलाफ हैं. हम इसकी कठोर निंदा करते हैं."

बीजेपी सांसद ने दिया था ये बयान
बता दें कि हरियाणा के भिवानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ रानी अहिल्या बाई होलकर स्मृति दिवस के अवसर पर पहलगाम हमले की पीड़ित महिलाओं के बारे में बोलते हुए बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा, "पहलगाम पर हमारी जो बहनें थी अगर उन्होंने रानी अहिल्या बाई होलकर का इतिहास पढ़ा होता तो उनके सामने उनके पति को कोई इस तरह से गोली नहीं मार सकता था, उनके अंदर वीरांगना का भाव नहीं था, जोश नहीं था, जज्बा नहीं था. इसलिए हाथ जोड़कर गोली का शिकार बन गए."

जांगड़ा ने बाद में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "बिल्कुल लड़ना चाहिए था और अगर लड़ते, तो कम शहादत होती और कम लोग मारे जाते. हाथ जोड़ने से कौन छोड़ता है? वो तो मरने के लिए आए थे." बीजेपी सांसद ने ये भी कहा, "अगर हमले में अपने पतियों को खोने वाली महिलाओं ने होलकर का इतिहास पढ़ा होता तो कोई भी उनके सामने उनके पतियों को इस तरह नहीं मारता. उन्होंने कहा, "अगर यात्री ट्रेनिंग पास किए होते तो तीन उग्रवादी 26 लोगों को नहीं मार सकते थे."

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
नूंह: गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर हंगामा, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार
नूंह: गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर हंगामा, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार
IIT बाबा अभय सिंह की सच में हुई मौत? हिसार पुलिस ने खोला राज
IIT बाबा अभय सिंह की सच में हुई मौत? हिसार पुलिस ने खोला राज
रोहतक प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मंडियों में बारिश से भीगे लाखों टन धान
रोहतक प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मंडियों में बारिश से भीगे लाखों टन धान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget