एक्सप्लोरर

Gujrat Coronavirus Cases: गुजरात में कोरोना विस्फोट, सूरत शहर में इस तारीख तक लगाई गई धारा 144

Gujrat Coronavirus Cases: कोरोना और ओमिक्रोन की स्थिति को देखते हुए सूरत शहर में धारा 144 लगा दी गई है. पुलिस कमिश्नर की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 4 लोगों का इकट्ठा होना 11 जनवरी तक बैन रहेगा.

Gujrat Coronavirus Cases: कोरोना वायरस और नया स्वरूप ओमिक्रोन ने दुनिया की चिंता फिर बढ़ा दी है. पटरी पर लौटती जिंदगी के सामने संक्रमण की चुनौती एक बार फिर तेज हो रही है. संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरी दुनिया में वैक्सीन लगाई जा रही है, लेकिन कोरोना के मामलों में आती कमी के बीच आंकड़ों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है. आज गुजरात में कोरोना के 394 मामले सामने आने से हड़कंप मच गया. संक्रमण के कारण एक की मौत हुई है. हालांकि 59 संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया.

4 लोगों में ओमिक्रोन की पुष्टि, कुल संख्या हुई 78

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों की बात करें तो अहमदाबाद शहर में एक ही दिन में 178 केस उजागर हुए. सूरत शहर में कोरोना संक्रमण के 52 मामले, राजकोट में 35, वड़ोदरा शहर में 34 संक्रमण की संख्या दर्ज की गई. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन भी चार लोगों में पाया गया है. ओमिक्रोन वेरिएंट के चार मामले आने के साथ कुल मामलों की संख्या 78 हो गई है.

सूरत शहर में 11 जनवरी तक लगाई गई धारा 144

राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1420 और कुल मौत 10115 है. कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज होनेवालों की तादाद 818422 है. कोरोना और ओमिक्रोन की स्थिति को देखते हुए सूरत शहर में धारा 144 लगा दी गई है. पुलिस कमिश्नर की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक बिना मंजूरी के 4 लोगों का इकट्ठा होना प्रतिबंधित कर दिया गया है. शहर में मंजूरी के बिना जनसभा करना या सरघस निकालने को भी रोक दिया गया है. सूरत शहर में धारा 144 अगले साल 11 जनवरी तक जारी रहेगी. 2021 में कोरोना ने नए साल के उत्साह का रंग फीका कर दिया है.    

COVID 19 Cases In Delhi: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में बड़ा उछाल, आज आए करीब 500 नए केस

Omicron के खतरे को लेकर शिवराज चौहान ने की बैठक- राज्य में अभी नहीं लगेंगे कोई नए प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget