एक्सप्लोरर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विजय रूपाणी का आया आखिरी वीडियो, शव की पहचान के लिए किसका लिया गया DNA?

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 241 लोगों की मौत हो गई. लंदन जाने से पहले रूपाणी का एयरपोर्ट पर जाते हुए एक वीडियो सामने आया है.

Vijay Rupani Last Video: गुजरात के अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार (12 जून) को एयर इंडिया का पैसेंजर प्लेन बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर क्रैश हो गया. लंदन जा रहा यह प्लेन टेकऑफ के तीन मिनट के अंदर ही आग का गोला बन गया और उसमें सवाल 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई. इस विमान के बिजनेस क्लास में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे. 

इसी बीच लंदन जाने वाले इस प्लेन में बैठने से पहले विजय रूपाणी का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वे एयरपोर्ट के अंदर जाते दिख रहे हैं. एयरपोर्ट में जाने से पहले उनके साथ कई लोग हैं, जो उन्हें विदा करने आए हैं. विजय रूपाणी के सुरक्षाकर्मी गाड़ी से उनका सामान निकाल रहे हैं. एयरपोर्ट स्टाफ उनसे मुलाकात कर रहा है और आसपास उनके मैनेजर समेत कुछ और लोग खड़े हैं. 

विजय रूपाणी की आखिरी तस्वीर भी आई थी सामने
इससे पहले प्लेन के अंदर से विजय रूपाणी की आखिरी तस्वीर सामने आई थी. एक महिला ने अपने पीछे बैठे पूर्व सीएम विजय रूपाणी के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी. इसके कुछ समय बाद स्टाफ ने फोन ऑफ करने को कहा होगा और फिर प्लेन टेकऑफ किया होगा. इसके बाद यह वीभत्स हादसा हो गया. 

विजय रूपाणी के रिश्तेदारों का लिया गया DNA सैंपल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद रेस्क्यू टीम और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाते हुए सभी यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, प्लेन में बैठे किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका. इनमें से एक विजय रूपाणी भी थे. 

आग में जलने की वजह से किसी भी शव को पहचानना लगभग नामुमकिन हो रहा है. ऐसे में विजय रूपाणी के शव की पहचान करने के लिए उनके करीबी रिश्तेदारों से डीएनए सैंपल लिया गया है. विजय रूपाणी की पत्नी-बेटी और अन्य करीबी रिश्तेदार लंदन में रहते हैं. इसलिए भारत में मौजूद उनके अन्य रिश्तेदारों से डीएनए सैंपल लेकर अब उनके शव की पहचान की जाएगी.

विजय रूपाणी के घर के सामने इकट्ठा हुई भीड़
क्रैश प्लेन में विजय रूपाणी के मौजूद होने की खबर जबसे सामने आई, तबसे ही उनके घर के सामने लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी. पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की पुष्टि के बाद से गुजरात समेत देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget