एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: सूरत के बाद भावनगर पहुंचे पीएम मोदी, विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

PM Modi in Bhavnagar: पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात आए हुए हैं. पीएम मोदी इस वक्त गुजरात के भावनगर में हैं. पीएम मोदी ने यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है.

PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे को लेकर गुजरात में हैं. पीएम मोदी इस वक्त भावनगर आये हुए हैं. पीएम मोदी ने भावनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. भावनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों की भीड़ को संबोधित किया. पीएम मोदी के भाषण को सुनने के लिए खचाखच भीड़ उमड़ी थी. पीएम मोदी के साथ मंच पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल भी नजर आये.

भावनगर में क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, एक तरफ देश जहां आजादी के 75 वर्ष पूरे कर चुका है, वहीं इस साल भावनगर अपनी स्थापना के 300 वर्ष पूरे करने जा रहा है. 300 वर्षों की अपनी इस यात्रा में भावनगर ने सतत विकास की, सौराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान बनाई है. भावनगर समंदर के किनारे बसा है. गुजरात के पास देश की सबसे लंबी कोस्टलाइन है. मगर आजादी के बाद के दशको में तटीय विकास पर उतना ध्यान ना दिए जाने की वजह से, ये विशाल कोस्टलाइन एक तरह से लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी. समंदर के किनारे बसे गांव खाली हो गए, लोग पलायन करने लगे थे.

पीएम मोदी ने रोजगार को लेकर कही ये बात
पीएम मोदी ने कहा, बीते 2 दशकों में गुजरात की कोस्टलाइन को भारत की समृद्धि का द्वार बनाने के लिए हमने ईमानदारी से प्रयास किया है. रोजगार के कई नए अवसर खड़े किए. गुजरात में हमने अनेकों पोर्ट्स विकसित किए, बहुत से पोर्ट्स का आधुनिकीकरण कराया. आज गुजरात की कोस्ट लाइन, देश के आयात-निर्यात में बहुत बड़ी भूमिका निभाने के साथ ही लाखों लोगों को रोजगार का माध्यम भी बनी है. आज गुजरात की कोस्टलाइन, नवीकरणीय ऊर्जा और हाईड्रोजन इकोसिस्टम का पर्याय बनकर उभर रही है. भावनगर का ये पोर्ट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाएगा और रोजगार के सैकड़ों नए अवसर यहां बनेंगे. यहां भंडारण, ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े व्यापार-कारोबार का विस्तार होगा.

भावनगर से पहले सूरत गए थे पीएम मोदी
पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे को लेकर गुजरात में हैं. पीएम मोदी ने भावनगर से पहले सूरत में जनसभा को संबोधित किया था. पीएम मोदी ने सूरत में 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी है. इस आधारशिला में जल आपूर्ति और जल निकासी परियोजनाएं, ड्रीम सिटी, जैव विविधता पार्क और अन्य विकास परियोजनाएं जैसे सार्वजनिक आधारभूत संरचना, विरासत बहाली, सिटी बस/बीआरटीएस आधारभूत संरचना, और इलेक्ट्रिक वाहन आधारभूत संरचना के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त परियोजनाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:

Gandhinagar News: गांधीनगर में हत्या के 48 घंटे के अंदर पुलिस का बड़ा खुलासा, पत्नी के प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात की सत्ता पर 27 साल से बीजेपी का कब्जा, इस बार भी आसान नहीं होगी कांग्रेस की राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget