एक्सप्लोरर

Morbi Cable Bridge Collapse: रेस्क्यू के लिए NDRF की तीन टीमें भेजी गई, अब तक 170 लोगों को बचाया गया

गुजरात में रविवार शाम को हुए ब्रिज हादसे में राहत अभियान तेज किया गया है. अभी तक कई लोगों को बचा लिया गया है. हालांकि अब तक कई लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

Gujarat News: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की तीन टीम रविवार को गुजरात के मोरबी जिले में भेजी गईं. जहां एक नदी पर स्थित केबल पुल टूटने से 60 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में ज्यादातर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं. बताया जा रहा है कि 400 लोग नदी में गिर गए थे. पुल गिरने की घटना के बाद राहत कार्य़ शुरू कर दिया गया था. अब तक 170 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. 

एनडीआरएफ महानिदेशक ने दी यह जानकारी

एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने बताया कि राज्य की राजधानी गांधीनगर और वडोदरा से तीन टीम भेजी गई हैं. उन्होंने कहा कि एक और टीम को कुछ समय के अंदर हवाई मार्ग से भेजा जाएगा और वह राजकोट से दुर्घटना स्थल तक सड़क मार्ग से टीम पहुंचेगी. करवाल ने कहा कि टीम में वरिष्ठ अधिकारी और बचावकर्मी शामिल हैं और वे अपने साथ जरूरी उपकरण ले जा रहे हैं.

नगर पालिका से नहीं मिला था सर्टिफिकेट

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मच्छु नदी पर स्थित करीब एक सदी पुराना यह केबल पुल शाम में टूट गया. मोरबी सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ प्रदीप दूधराजिया ने हादसे के तुरंत बाद बताया था कि 32 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि अब तक 60 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि पुल की मरम्मत के बाद हाल में ही इसे लोगों के लिए फिर से खोला गया था. शुरुआती जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि इस झूलते पुल को नगरपालिका से फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला था, लेकिन फिर भी पुल चालू कर दिया गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय विधायक और गुजरात सरकार में मंत्री बृजेश मेरजा भी मौके पर पहुंचे. 

ये भी पढ़ें -

Gujarat Election 2022: गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर अरविंद केजरीवाल का बयान, कहा- BJP की नीयत खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget