एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर अरविंद केजरीवाल का बयान, कहा- BJP की नीयत खराब

Gujarat Assembly Election 2022: Arvind Kejriwal ने कहा, यूनिफॉर्म सिविल कोड ऐसा बनाना चाहिए जिसमें सभी समुदायों की रजामंदी हो. सभी समुदायों को साथ लेकर यह बनना चाहिए.

Gujarat Election 2022 Schedule: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022 Date) जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है. राज्य में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के अलावा इसबार आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी काफी सक्रिय नजर आ रही है. सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) के सवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने बड़ा बयान दिया है. गुजरात के भावनगर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल से पूछा गया कि गुजरात सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का प्रस्ताव रखा है उसके लिए एक कमेटी भी बनाई है. 

यूनिफॉर्म सिविल कोड बने-केजरीवाल
इस सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, उनकी नियत खराब है. संविधान के आर्टिकल 44 में साफ-साफ लिखा है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है तो सरकार को यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाना चाहिए. इसे ऐसा बनाना चाहिए जिसमें सभी समुदायों की रजामंदी हो. उन्होंने कहा कि, सभी समुदायों को साथ लेकर यूनिफॉर्म सिविल कोड बनना चाहिए.

बीजेपी सरकार पर लगाया ये आरोप
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के चुनाव के पहले एक समिति बना दी. उत्तराखंड का चुनाव जीतने के बाद अब वह समिति अपने घर चली गई. अब गुजरात चुनाव के 3 दिन पहले एक समिति बनाई, अब यह भी चुनाव के बाद अपने घर चली जाएगी. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बनाते, उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं बनाते? 

केजरीवाल ने आगे कहा कि, अगर इनकी नीयत यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की है तो देश में क्यों नहीं बनाते. देश में लागू कर दें. ये लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं क्या? केजरीवाल ने कहा कि पहले आप जाकर उनसे पूछना कि केजरीवाल कह रहे हैं कि आपको यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू नहीं करना है, आपकी नीयत खराब है.

Chhath Puja 2022: यूपी, बिहार समेत इन राज्यों के अलग-अलग शहरों में जानें क्या है संध्या और सुबह के अर्घ्य का समय

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget