एक्सप्लोरर

Gujarat HC: गुजरात हाई कोर्ट ने कहा- एलएलपी पार्टनर की निजी संपत्ति कुर्क नहीं कर सकते

Gujarat: गुजरात हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति पर आईटीसी का लाभ उठाने का आरोप है तो भी जीएसटी अधिकारी एलएलपी में व्यक्तिगत संपत्तियों की कुर्की नहीं कर सकते हैं.जानिए

Gujarat HC: एक महत्वपूर्ण आदेश में, गुजरात हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाने का आरोप है तो भी जीएसटी अधिकारी लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप में व्यक्तिगत संपत्तियों की कुर्की नहीं कर सकते हैं.

आपको बता दें कि देश में कंपनियों के रजिस्ट्रेशन के कई तरीके हैं. इनमें से एक लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (LLP) फॉर्म है. एलएलपी के तहत, दो या दो से अधिक पार्टनर एक स्पेशल एग्रीमेंट बनाते हैं और उनकी सीमित जिम्मेदारियां होती हैं. यह कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) के अनुपालन और नियम अनुसार रजिस्टरड होते हैं.

क्या है पूरा मामला? 

यह मामला जुड़ा है राजकोट के उत्कर्ष इस्पात एलएलपी से जो टीएमटी बार निर्माण के लिए एमएस स्क्रैप खरीदने के कारोबार में लगा हुआ है. राज्य के जीएसटी अधिकारियों ने 19 नवंबर, 2021 को आरोप लगाया कि फर्म ने मई 2019 और नवंबर 2021 के दौरान माल की आवाजाही के बिना ही फर्जी फर्मों द्वारा जारी किए गए नकली चालान के आधार पर आईटीसी का लाभ उठाया.

Gujarat: नाबालिग लड़की के साथ शादी कर लेने से पोक्सो अधिनियम के तहत अपराध खत्म नहीं होता- हाई कोर्ट

तलाशी की कार्यवाही के दौरान राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त ने फर्म के कारखाने परिसर और मशीनरी सहित बैंक खातों को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश दिया था. इसी मामले में सीजीएसटी अधिनियम की धारा 83 के तहत कंपनी के भागीदारों में से एक, नीरज जयदेव आर्य की निजी संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने के आदेश भी जारी किए गए थे.

क्या है वारंट ऑफ़ अटैचमेंट?

कानून पर चर्चा करने के बाद, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति निशा ठाकोर की पीठ ने ये कहा था कि सहायक आयुक्त द्वारा अधिनियम, 2017 की धारा 83 के तहत फर्म के एक भागीदार के स्वामित्व वाली निजी संपत्ति को लेकर जारी किया गया वारंट ऑफ़ अटैचमेंट अनुचित था. अदालत ने कहा कि एलएलपी का भागीदार कर योग्य व्यक्ति नहीं है और फर्म की देनदारी अभी निर्धारित की जानी है.आमतौर पर वारंट एक तरह का आदेश होता है जो कोर्ट जारी करता है. इन्हीं में से एक है- कुर्की वारंट यानी वारंट ऑफ़ अटैचमेंट. इस क़ानून के तहत किसी की संपत्ति पर स्थायी या अस्थाई रूप से कोर्ट का कब्ज़ा हो जाता है.

Gujarat Board Exams 2022: 28 मार्च से होंगी गुजरात बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं, यहां देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget