एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात में मुस्लिम लड़की से शादी करने पर युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, दो महीने पहले बना था पिता

Gujarat Murder: गुजरात पुलिस के मुताबिक मृतक दुधरेजिया अपने मित्र हरदीप सिंह वजुभा के साथ घर से निकला था. पत्नी के रिश्तेदारों ने उसे रोक लिया और लोहे के पाइप, कुल्हाड़ी और चाकुओं से हमला कर दिया. 

Gujarat Murder News: गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में अंतरधार्मिक विवाह को लेकर 24 वर्षीय युवक की उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. लोकल पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. पुलिस महकमे के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम भाणवड तालुका के शेधाखाई गांव में हुई इस घटना के सिलसिले में महिला के भाइयों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. 

भाणवड तालुका के पुलिस उपाधीक्षक हार्दिक प्रजापति ने बताया कि पीड़ित याज्ञिक दुधरेजिया की हत्या उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने की है. पत्नी के परिजन उनके अंतरधार्मिक विवाह के खिलाफ थे. 

परिजनों गांव लौटने पर जताई थी आपत्ति

थाना पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे के अनुसार शेधाखाई निवासी दुधरेजिया को उसी गांव के एक मुस्लिम परिवार की महिला रमजा से प्यार हो गया. दोनों ने महिला के परिवार की इच्छा के विरुद्ध अदालत में विवाह (कोर्ट मैरिज) कर लिया. प्राथमिकी में कहा गया है कि जून में महिला ने बच्ची को जन्म दिया था. उसके बाद दंपती अपने गांव लौट आये. इस बात को लेकर रमजा के परिवार ने आपत्ति जताई. साथ ही देख लेने की भी धमकी दी थी. 

गुजरात पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को दुधरेजिया अपने मित्र हरदीप सिंह वजुभा के साथ घर से निकला था. तभी उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर उस पर लोहे के पाइप, कुल्हाड़ी और चाकुओं से हमला कर दिया. पुलिस ने कहा कि इस हमले में दुधरेजिया गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जामनगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज 

पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर भाणवड पुलिस थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद देथा, सलीम देथा, जुमा देथा, अहमद देथा, उस्मान मूसा और होथी कासम के रूप में हुई है. 

गुजरात से कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर ने की गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, संतों का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget