एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Gujarat Visit: आज गुजरात आएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, चुनाव से पहले एक और योजना का करेंगे एलान

AAP: आज दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात आएंगे. मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव से पहले सीएम केजरीवाल एक और योजना की घोषणा करेंगे.

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को गुजरात पहुंचकर राज्य की जनता के लिए एक और योजना की घोषणा करेंगे. 'आप' के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी. गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है. 'आप' के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान अहमदाबाद में एक बैठक करेंगे. गढ़वी ने कहा कि नयी योजना का गुजरात के ''2.5 करोड़ लोगों'' को लाभ मिलेगा, जिसकी घोषणा रक्षाबंधन से पहले की जाएगी.

पिछले सप्ताह भी आये थे गुजरात
केजरीवाल पिछले सप्ताहांत भी गुजरात की यात्रा पर आए थे. वह अपनी पार्टी को राज्य में स्थापित करने की रणनीति के तहत एक के बाद एक विभिन्न जिलों की यात्रा कर रहे हैं. गुजरात में बीजेपी का शासन है और राज्य की राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस का ही दबदबा रहा है. गढ़वी ने कहा, ''केजरीवाल की ओर से पहले की गई मुफ्त बिजली की घोषणा से लोगों में बहुत उत्साह है. बीजेपी के कार्यकर्ता भी इससे उत्साहित हैं और पूछ रहे हैं कि बीजेपी सरकार ने उन्हें (गुजरात के लोगों को) ऐसी राहत क्यों उपलब्ध नहीं कराई?''

Surat News: पोंजी स्किम के जरिए ठगी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, 6,000 लोगों को बना चुका था शिकार

केजरीवाल ने आदिवासियों के लिया किया है एलान
गढ़वी ने कहा बीजेपी ऐसी ‘गारंटी’ से डर गई है. उन्होंने दावा किया कि उसने ऐसे राहत भरे उपायों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है. वह राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव पूर्व घोषणाओं के संबंध में शीर्ष अदालत में दायर याचिका का हवाला दे रहे थे. ‘आप’ प्रमुख ने पिछले शनिवार और रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जामनगर और छोटा उदयपुर में बोडेली की यात्रा की थी. केजरीवाल ने रविवार को गुजरात के आदिवासियों के लिए कहा था कि राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में संविधान की पांचवीं अनुसूची और पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम को लागू किया जाएगा.

केजरीवाल ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने और नौकरी मिलने तक 3,000 रुपये प्रति माह भत्ता की गारंटी भी दी है. पिछले महीने सूरत में की गई एक घोषणा में, केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी की राज्य में सरकार बनने पर लोगों को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी.

ये भी पढ़ें:

Valsad News: पुलिस से बचने के लिए शराब तस्कर ने उठाया ये खौफनाक कदम, सड़क पर मवेशियों को रौंदा, एक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल
गुजरात: शुद्धिकरण और अनुष्ठान के नाम पर महिला से गैंगरेप, पति समेत 9 गिरफ्तार
गुजरात: शुद्धिकरण और अनुष्ठान के नाम पर महिला से गैंगरेप, पति समेत 9 गिरफ्तार
गुजरात: बीजेपी MLA ने बंगले की धुलाई के लिए मंगाई फायर ब्रिगेड, खड़ा हुआ विवाद
गुजरात: बीजेपी MLA ने बंगले की धुलाई के लिए मंगाई फायर ब्रिगेड, खड़ा हुआ विवाद

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget