एक्सप्लोरर

'अलकायदा टेरर मॉड्यूल की शमा परवीन के पाकिस्तानी संपर्क मिले', मंत्री हर्ष सांघवी का दावा

Al Qaeda Terror Module Mastermind: अलकायदा टेरर मॉड्यूल की मास्टरमाइंड शमा परवीन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है. मंत्री हर्ष सांघवी के अनुसार, शमा के पाकिस्तानी कनेक्शन भी मिले हैं.

गुजरात में आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने अलकायदा टेरर मोड्यूल केस में बड़ी कामयाबी पाई है और मास्टरमाइंड शमा परवीन को गिरफ्तार कर लिया है. शमा परवीन मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है. फिलहाल, कर्नाटक के बेंगलुरु में रहती है, जहां से उसे पकड़ा गया है. गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी ने दावा किया है कि शमा परवीन के पाकिस्तानी कनेक्शन भी मिले हैं. 

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, "गुजरात ATS ने अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. कल गुजरात ATS को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. बेंगलुरु की एक अत्यधिक कट्टरपंथी महिला आंतकवादी है. वह ऑनलाइन आतंकवादी मॉडल पर काम करती है."

हर्ष सांघवी ने एटीएस का किया अभिनंदन
हर्ष सांघवी ने कहा, "उसके विभिन्न उपकरणों से पाकिस्तानी संपर्क भी मिले हैं. गुजरात ATS की सक्रिय पुलिसिंग के माध्यम से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. मैं गुजरात ATS का अभिनंदन करता हूं."

दिल्ली-नोएडा और गुजरात से पकड़े गए आरोपी
एटीएस डीआईजी सुनील जोशी ने जानकारी दी, "22 जुलाई को गुजरात एटीएस ने अलकायदा मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपियों को अरेस्ट किया था. इनमें से दो गुजरात, एक दिल्ली और एक नोएडा से पकड़ा गया था. UAPA और BNS की धाराओं में केस दर्ज कर इनपर कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद 14 दिन का रिमांड मिला था."

इंस्टाग्राम से शमा परवीन ने बनाया था कॉन्टैक्ट
इस रिमांड के दौरान दिल्ली निवासी फैक ने बताया कि वह एक इंस्टाग्राम आईडी 'Stranger Nation 2' से एक्टिव कॉन्टैक्ट में था. अलकायदा से जुड़ी जानकारी वह इसी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए लेता था. साथ ही, कई सारे जिहादी कंटेंट एक दूसरे के साथ शेयर किया जाता है. 

अलकायदा से जुड़े इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट चलाती थी शमा परवीन
एटीएस डीआईजी सुनील जोशी द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, इन आरोपियों ने पहले से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे, उसमें भी कुछ टैगलाइंस मिली थीं, जिसके आधार पर टेक्निकल टीम ने डिटेल ढूंढने की कोशिश की. टीम ने इस आईडी के हिंट से डिटेल निकाली. 

इसी तरह फेसबुक पर 'Strangers of the Nation' और 'Strangers of the Nation 2' कर के दो आईडी की पहचान की गई. इसके साथ टेक्निकल टीम ने यह पता लगाया कि यह आईडी कौन चला रहा है. पता चला कि इन सभी सोशल मीडिया आईडी को शमा परवीन नाम की महिला चला रही थी, जो बेंगलुरु में रहती है. Sइन सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

शमा परवीन ने पूछताछ में यह बात कबूल की है कि वह इन सोशल मीडिया अकाउटं पर अलकायदा से जुड़े कंटेंट डालती थी. उसने अलकायदा के लीडर आसिम उमर के काफी सारे वीडियो पोस्ट किए हैं.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget