एक्सप्लोरर

गुजरात में बीजेपी की सदस्यता अभियान में बच्चों को बनाया गया मेंबर! स्कूल को नोटिस जारी

BJP Membership Drive: गुजरात में बीजेपी के सदस्यता अभियान में धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी सामने आ रही है. यहां एक महिला को धोखे से बीजेपी का प्राथमिक सदस्य बनाए जाने का आरोप है.

Gujarat Politics: बीजेपी इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चला रही है लेकिन उसका यह अभियान गुजरात (Gujarat) में विवादों में पड़ गया है. आरोप है कि स्कूली बच्चों तक को सदस्यता दिला दी गई है. वहीं, ऐसे आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि लोगों को बिना बताए ही उन्हें सदस्य बना दिया जा रहा है और बीजेपी ज्वाइन करने से जुड़े 'बधाई संदेश' मोबाइल पर आ रहे हैं. 

'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक भावनगर में स्थानीय नेता 100 सदस्य जोड़ने के लिए 500 रुपये भी ऑफर कर रहे हैं. इस बीच एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने उनसे मोबाइल नंबर मांगकर बीजेपी सदस्य के रूप में उनका पंजीयन कर दिया. 

स्वास्थ केंद्र पर महिला से धोखाधड़ी
महिला ने बताया कि बीते बुधवार को प्रकाशबेन और उनके पति इंजेक्शन लेने के लिए विसनगर के एक सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में गए.  एक स्टाफ सदस्य ने मोबाइल नंबर पूछा और फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को शेयर करने के लिए कहा और जैसे ओटीसी शेयर किया. प्रकाशबेन के मोबाइल पर बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने का बधाई संदेश आ गया. प्रकाशबेन ने इस तरह बिना बताए बीजेपी सदस्य बनाए जाने पर आपत्ति जताई है. 

नियम का हवाला देकर धोखे से मांगा ओटीपी
प्रकाशबेन ने इसकी शिकायत आरएमओ से की और इसका वीडियो भी  रिकॉर्ड कर लिया. महिला ने पूछा कि बिना उनकी इजाजत के उन्हें बीजेपी का सदस्य क्यों बनाया गया. उधर, महिला के पति विकुंभ दरबार ने कहा, '' मैं और मेरी पत्नी एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए विसनगर सिविल अस्पताल गए क्योंकि उन्हें एक कुत्ते ने काट लिया था, हमें इंजेक्शन लेने के लिए एक ओटीपी शेयर करने के लिए कहा गया.  मैंने पूछा कि इसकी क्या जरूरत है तो कहा गया कि यदि आप इंजेक्शन चाहते हैं, तो आपको ओटीपी देना होगा. जब मैंने इस नियम पर सवाल उठाया, तो उन्होंने दावा किया कि यह नया नियम है.'' 

विकुंभ ने यह अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने धोखे से सदस्यता ग्रहण कराई वह थर्ड पार्टी स्टाफ है और ठेके पर काम करता है. वहीं, भावनगर में एक स्थानीय बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह यह कहते सुना जा रहा है कि जो 100 नया सदस्य बनाएगा उसे 500 रुपये पुरस्कार मिलेंगे. 

स्कूल ने सफाई में दी यह दलील
ऐसी एक घटना सुरेंद्रनगर में हुई है जहां एडेड स्कूल के बच्चों से कहा गया कि वे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करें. यहां के कुमारी एमआर गार्डी विद्यालय के स्टूडंट्स को सदस्यता दिलाई गई है. उन बच्चों के माता-पिता का फोन मंगवाकर उन्हें सदस्यता दिलाई गई है. इसकी जानकारी सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. हालांकि स्कूल की ओऱ से सफाई में कहा गया है कि राशन कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए मोबाइल फोन लाने के लिए कहा गया था. हो सकता है कि बच्चे खुद ही बीजेपी से जुड़ गए हों. 

ये भी पढ़ें- Watch: ICU में चप्पल उतारने को कहा तो भड़क गए मरीज के परिजन, डॉक्टर के साथ की मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget