एक्सप्लोरर

Gujarat Khel Mahakumbh: गुजरात खेल महाकुंभ के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी- हार-जीत कभी आखिरी पड़ाव नहीं

Gujarat Khel Mahakumbh 2022: पीएम मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता की कमी भी एक बड़ा फैक्टर थी.

Gujarat Khel Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को गुजरात में खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता की कमी भी एक बड़ा फैक्टर थी. खिलाड़ियों की सारी प्रतिभा परेशानियों से जूझने में ही निकल जाती थी. उस भंवर से निकलकर भारत के युवा आज आकाश छू रहे हैं. गोल्ड और सिल्वर की चमक देश के आत्मविश्वास को चमका रही है.

पीएम ने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने पहली बार 7 मेडल जीते हैं. यही रिकॉर्ड भारत के बेटे-बेटियों ने टोक्यो पैरालिंपिक में भी बनाया. भारत ने इस वैश्विक प्रतियोगिता में 19 मेडल्स जीते लेकिन, ये तो अभी केवल शुरुआत है. न हिंदुस्तान रुकने वाला है, न थकने वाला है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज स्टार्टअप इंडिया से लेकर स्टैंडअप इंडिया तक! मेक इन इंडिया से लेकर आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ तक! नए भारत के हर अभियान की ज़िम्मेदारी भारत के युवाओं ने खुद आगे बढ़कर उठाई है. हमारे युवाओं ने भारत के सामर्थ्य को साबित करके दिखाया है.

पीएम ने कहा कि मेरी आप सब युवाओं के लिए भी सलाह है- सफलता के लिए कभी कोई शॉर्टकट मत खोजिएगा! सफलता का एक ही मंत्र है- 'दीर्घकालिक योजना, और निरंतर प्रतिबद्धता'। न एक जीत कभी हमारा आखिरी पड़ाव हो सकती है, न एक हार.

उन्होंने कहा कि हमने देश की प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें हर जरूरी सहयोग देना शुरू किया. प्रतिभा होने के बावजूद हमारे युवा ट्रेनिंग के अभाव में पीछे रह जाते थे. आज बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं खिलाड़ियों को दी जा रही हैं.

पीएम ने कहा कि 2018 में हमने मणिपुर में देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की. स्पोर्ट्स में हायर एजुकेशन के लिए यूपी में भी मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू होने जा रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget