एक्सप्लोरर

गुजरात उपचुनाव में जीत के बाद AAP के गोपाल इटालिया बोले, 'हमने कांग्रेस से हाथ जोड़े लेकिन...'

Gujarat Byelection Results: गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आप के गोपाल इटालिया ने जीत हासिल की. कीड सीट पर बीजेपी को जीत मिली.

गुजरात की विसावदर सीट पर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने नेता गोपाल इटालिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस को उसके किए की सजा मिली है. हमने बार-बार उनसे हाथ जोड़े. उनसे कहा कि आप लोगों का यहां पर कैडिंडेट खड़ा करना नहीं बनता है. हमारा गठबंधन था. हमने गठबंधन में पांचों सीटों पर उपचुनाव में कैंडिडेट खड़ा नहीं किया. जब हमारी बारी विसावदर के उपचुनाव में आई तो हमने कांग्रेस ने कहा कि आपको कैंडिडेट खड़ा नहीं करना चाहिए लेकिन वो नहीं माने. उन्होंने कहा कि जनता अब गुजरात में बदलाव चाहती है.

'कांग्रेस वाले अहंकार में थे'

गोपाल इटालिया ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, "कांग्रेस वाले अहंकार में थे. आज उनका अहंकार जनता ने तोड़ दिया है. हम पहले भी कह रहे थे. हमारे नेता अरविंद केजरीवाल और इसुदान गढ़वी हमेशा से कहते हैं कि अहंकार नहीं करना चाहिए. हार मिले या जीत मिले, हमें संयम से काम लेना चाहिए. जनता ने आज कांग्रेस को आईना दिखा दिया है. अब वो आईने में खुद को और अपनी पार्टी को देख लें."

शक्ति सिंह गोहिल के इस्तीफे पर क्या कहा?

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल के इस्तीफे पर उन्होंने कहा, "देना ही था. इस चुनाव में जिन जिन लोगों ने जनता की हाय ली है, उनको सजा तो ऊपर वाला देने वाला है. मैंने पहले बताया कि ये चुनाव जनता खुद लड़ रही थी. जनता के खिलाफ जो जो खड़ा हुआ उसको ईश्वर ने सजा दी है. जनता के साथ जो खड़ा था, उसको जनता और ईश्वर ने मिलकर आशीर्वाद दिया है."

'हर बूथ पर जनता खड़ी हो गई'

आप के नेता ने कहा, "जनता ने ही चुनाव लड़ा मैं तो एक माध्यम हूं. अगर मैं ये चुनाव लड़ रहा होता तो इतना बड़ा तामझाम, पूरी सरकार, पूरी पार्टी और पूरे प्रशासन से मैं कैसे जीतता. हर बूथ पर जनता खुद खड़ी हो गई. किसान खड़े हो गए, मजदूर खड़े हो गए, व्यापारी खड़े हो गए, कर्मचारी और युवा बूथ के पहरेदार बनकर खड़े हो गए. उन्होंने वोटिंग की. उन्होंने वोटिंग करवाई." 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget