एक्सप्लोरर

गुजरात कांग्रेस में सेंध लगाएगी AAP? अरविंद केजरीवाल बोले- 'मेरी अपील है कि...'

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सभी राज्यों के अंदर बीजेपी के हाथ की कठपुतली बनकर बीजेपी को जिताने का काम कर रही है.

Aam Aadmi Party On Gujarat By Election Result: आम आदमी पार्टी ने पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव में दो सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय राजनीति को बड़ा संदेश दिया है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात-पंजाब में हमारी जीत का संदेश साफ है कि इस देश को बीजेपी से मुक्ति दिलाने में सिर्फ आम आदमी पार्टी सक्षम है. 

आप प्रमुख ने आगे कहा, "गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत ने जनता का दोहरा भरोसा दिखाया है. पंजाब की जनता ने दिखाया कि वह आप सरकार के काम से खुश है तो गुजरात की जनता दिखाया है कि अब वह बदलाव चाहती है. दोनों जगह बीजेपी-कांग्रेस ने मिलकर आप को हराना चाहा, लेकिन जनता ने इन दोनों पार्टियों को ही हरा दिया." 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार (23 जून) को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा, "पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि कांग्रेस, बीजेपी और टीएमसी ने एक-एक सीट जीती है. गुजरात में विसावदर और पंजाब में लुधियाना पश्चिम सीट पर आप ने शानदार जीत दर्ज की है. मैं लुधियाना पश्चिम से जीते संजीव अरोड़ा और विसावदर से जीते गोपाल इटालिया के साथ दोनों राज्यों की जनता को बहुत बधाई देता हूं. आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास दिखाने के लिए दोनों राज्यों की जनता का दिल से धन्यवाद है." 

'जनता AAP के काम से खुश'
अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा, "फरवरी 2022 में पंजाब और दिसंबर 2022 में गुजरात में चुनाव हुए थे. गुजरात के विसावदर सीट आम आदमी पार्टी जीती थी, लेकिन हमारे विधायक बीजेपी में चले गए और उसकी वजह से यह चुनाव हुआ. 2022 में गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर और पंजाब के लुधियाना पश्चिम की सीट पर जीतने मतों के अंतर से आप जीती थी, आज उससे दोगुने अंतर से दोनों सीटीं जीती है. यह इस बात का बहुत बड़ा संकेत है कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार के काम से बहुत खुश हैं."

उन्होंने आगे कहा, "साल 2022 के चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीट मिली थी. कहा गया था कि आम आदमी पार्टी की आंधी थी. 2022 की आंधी में लुधियान पश्चिम की सीट जीतने मतों के अंतर से आप जीती थी, आज उससे दोगुने अंतर जीती है." 

'ये पंजाब चुनाव का सेमीफाइनल'
अरविंद केजरील ने कहा, "कई लोग कह रहे हैं कि यह उपचुनाव 2027 में पंजाब में होने वाले आम चुनाव का सेमीफाइनल है. अगर यह 2027 का सेमीफाइनल है और 2022 में आप की आंधी थी तो 2027 में आप का तूफान आने वाला है. यह नतीजे बता रहे हैं कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से बहुत खुश है. लुधियाना पश्चिम उपचुनाव ने पंजाब की जनता के मूड को दर्शाया है और जनता ने आप सरकार के कामों पर मुहर लगाई है." 

आम आदमी पार्टी प्रमुख ने कहा, "विसावदर के लोगों ने भी इस बार दोगुने मतों के अंतर से आप को जिताया है. अक्सर कहा जाता है कि उपचुनाव में सत्तासीन पार्टी ही जीतती है. गुजरात में बीजेपी सत्ता में है. बीजेपी की पुलिस-प्रशासन पर मजबूत पकड़ है और सारी एजेंसी भी बीजेपी के पास है. भाजपा साम-दाम-दंड-भेद सारे तिकड़म लगाकर चुनाव लड़ती है. ऐसे में बीजेपी से गुजरात में चुनाव लड़कर जीत पाना बहुत मुश्किल है. बीजेपी की सरकार होने के बावजूद विसावदर की जनता ने आप को जिताया है." 

'गुजरात की जनता कुशासन से त्रस्त'
उन्होंने कहा, "विसावदर की जीत से साफ है कि गुजरात के लोग अब बीजेपी के 30 साल के कुशासन से बहुत त्रस्त हो चुके हैं और अब जतना अपनी आवाज उठानी शुरू कर दी है. विसावदर की जीत दिखाता है कि आप की पॉलिसी और पंजाब व दिल्ली में किए गए काम पर गुजरात की जनता ने भरोसा दिखाया है. गुजरात की जनता ने आप और उसकी लीडरशिप पर भरोसा जताया है. गुजरात में लोग बीजेपी से तंग आ चुके हैं और आम आदमी पार्टी उनके लिए एक उम्मीद बन गई है." 

'गुजरात में बीजेपी से आप की है टक्कर'
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 के चुनाव में गुजरात में कांग्रेस को 17 सीट मिली थी और आम आदमी पार्टी को 5 सीट मिली थी. पिछले 3 साल में गुजरात के पांच विधायक छोड़कर बीजेपी में चले गए, जबकि आप का 5 में से एक विधायक बीजेपी में गया. कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में गए विधायकों की सीटों पर पिछले साल उपचुनाव हुए थे और कांग्रेस पांचों सीट हार गई. सारी सीट बीजेपी के पास चली गई. बीजेपी ने विसावदर से आप विधायक की चोरी की थी, आज हम उस सीट को बीजेपी से वापस छीन कर ले आए हैं. इसका मतलब है कि गुजरात के अंदर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है. आज गुजरात की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आए, जिसमें एक बीजेपी और एक आप जीती है. 

'बीजेपी की कठपुतली बनी कांग्रेस'
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ी. कांग्रेस का सभी राज्यों के अंदर एक ही स्टेटस रह गया है कि बीजेपी के हाथ की कठपुतली बन कर बीजेपी को जिताने की कोशिश करना. दिल्ली में सबने देखा कि कांग्रेस ने बीजेपी की मदद की. इसी तरह विसावदर के अंदर भी कांग्रेस ने बीजेपी को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया. कांग्रेस की टॉप लीडरशिप बीजेपी के हाथ की कठपुतली है."

'कांग्रेस बीजेपी की गोद में जाकर बैठी'
केजरीवाल ने कहा, "कांग्रेस का एक आम कार्यकर्ता बीजेपी को हराना चाहता है. कांग्रेस का स्थानीय लीडर बीजेपी को हराना चाहता है. लेकिन वह देखता है कि कांग्रेस की सारी लीडरशिप बीजेपी की गोद में बैठी है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप कांग्रेस से उम्मीद न करें कि वह कभी बीजेपी को हराएगी. सिर्फ आम आदमी पार्टी तन-मन-धन से इस देश और राज्यों को बीजेपी से बचाने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस सभी अच्छे कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में आएं, उनका पूरा स्वागत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget