एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: कांग्रेस के पूर्व विधायक मणिलाल वाघेला BJP में शामिल, अपनी पुरानी पार्टी पर लगाए ये आरोप

Gujarat Election 2022: कांग्रेस के पूर्व विधायक मणिलाल वाघेला अपने कई समर्थकों के साथ BJP में शामिल हो गए. वाघेला ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसे दिशाविहीन पार्टी बताया.

Gujarat Election 2022: गुजरात में इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक मणिलाल वाघेला अपने कई समर्थकों के साथ रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. उन्हें 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था. बीजेपी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने बनासकांठा जिले के वडगाम शहर में ‘विजय विश्वास सम्मेलन’ में पार्टी के स्कार्फ के साथ वाघेला का स्वागत किया.

वाघेला ने वडगाम सीट से 2012 का चुनाव जीता था

वाघेला ने कांग्रेस के टिकट से वडगाम सीट से 2012 का चुनाव जीता था, लेकिन उन्हें 2017 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला. पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार और दलित नेता जिग्नेश मेवानी का समर्थन करने का फैसला किया था, जिन्होंने बीजेपी के अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया था. लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे वाघेला ने पिछले साल नवंबर में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने पार्टी द्वारा मेवानी के लिए उन्हें नजरअंदाज करने पर नाखुशी जतायी थी. उन्होंने मेवानी के ‘‘भड़काऊ भाषणों’’ और दलित पहचान की राजनीति करने पर आपत्ति जतायी थी.

Gujarat Election 2022: BJP अध्यक्ष सीआर पाटिल ने चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए 3 दिन की छुट्टी की घोषणा की

वाघेला ने कांग्रेस को ‘दिशाविहीन पार्टी’’ बताया

उल्लेखनीय है कि मेवानी को कुछ दिनों पहले असम पुलिस ने एक ट्वीट को लेकर बनासकांठा के पालनपुर शहर से गिरफ्तार किया था. वह अभी असम पुलिस की हिरासत में हैं. पूर्वोत्तर राज्य में एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. बीजेपी में शामिल होने के तुरंत बाद वाघेला ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसे ‘‘दिशाविहीन पार्टी’’ बताया, जहां कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनने के लिये नहीं है.

वाघेला ने कहा कि वह वडगाम सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे, जो कि अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इलाके के लोगों से संपर्क किया और विभिन्न गांवों का दौरा करने और सरपंचों तथा अन्य से मुलाकात करने के बाद बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है. मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि यह सीट बीजेपी जीते, चाहे किसी को भी इस सीट से टिकट दिया जाए.’’

Gujarat Election 2022: कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने प्रशांत किशोर को बताया प्रमाणित ब्रांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget