एक्सप्लोरर

गुजरात में उपचुनाव का ऐलान, जूनागढ़ की इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद

Gujarat By Election 2025: जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट तत्कालीन आप विधायक भूपेंद्र भयानी इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने से खाली हुई थी. वहीं बीजेपी विधायक के निधन से कड़ी सीट खाली हुई थी.

Gujarat By Election 2025: गुजरात में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. प्रदेश की विसावदर और कड़ी  विधानसभा सीट पर 19 जून को मतदान होगा. वहीं 23 जून को वोटों की गिनती की जाएगी. इस उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं. हालांकि आप भी दोनों ही दलों को टक्कर देने की बात कह रही है.

दरअसल, गुजरात की विसावदर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है. आम आदमी पार्टी पहले ही इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है, लेकिन इंडिया गठबंधन में आप की सहयोगी कांग्रेस ने कहा है कि वह उपचुनाव अकेले लड़ेगी.

तारीखों का ऐलान
निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार (25 मई) को जूनागढ़ विसावदर और मेहसाणा जिले की कड़ी विधानसभा सीटों के लिए उपचुनावों की तिथि घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस और बीजेपी ने जीत हासिल करने का भरोसा जताया है. नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख दो जून है, जबकि नामंकन पत्रों की जांच तीन जून को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की लास्ट डेट 5 जून है.

दोनों सीटों पर जीतेंगे- बीजेपी
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने विसावदर सीट से गोपाल इटालिया को उम्मीदवार घोषित किया है. मेहसाणा में पत्रकारों से बात करते हुए गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि गुजरात की जनता कांग्रेस या किसी भी अन्य पार्टी को नकार देगी. उन्होंने दावा किया कि हम दोनों सीट पर हजारों वोटों की बढ़त के साथ जीत हासिल करेंगे.

कांग्रेस ने भी किया जीत का दावा
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शक्तिसिंह गोहिल ने इस उपचुनाव को लेकर कहा कि उनकी पार्टी ने उपचुनावों की तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी. कांग्रेस ने दोनों सीट के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए पर्यवेक्षकों के एक पैनल की घोषणा की है.

इसलिए हो रहे उपचुनाव
गौरतलब है कि जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट दिसंबर 2023 से खाली है, जब तत्कालीन आप विधायक भूपेंद्र भयानी इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे, जबकि मेहसाणा की कड़ी सीट (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) बीजेपी विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद चार फरवरी से खाली है. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 161, कांग्रेस के 12, समाजवादी पार्टी का एक, आप के चार और दो निर्दलीय विधायक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget