एक्सप्लोरर

'मेरे बच्चे और पति डूब रहे हैं उन्हें बचा लो', गुजरात पुल हादसे का कलेजा चीर देने वाला वीडियो

Gujarat Bridge Collapsed: सोनलबेन पढियार नाम की महिला अपने पति और बच्चे की मदद के गुहार लगाती दिखाई दीं. जब तक रेस्क्यू टीम उनके पास पहुंचती बहुत देर हो चुकी थी.

गुजरात के वडोदरा जिले के महिसागर नदी में पुल का एक हिस्सा ढह जाने के बाद दिल को झकझोर देने वाला दृश्य देखने को मिला. नदी में डूबी गाड़ी के ऊपर बैठी 35 साल की सोनलबेन पढियार वहां मौजूद लोगों से अपने दो बच्चों और पति को बचाने की गुहार लगाती दिखीं. हालांकि, जब तक बचावकर्मी मौके पर पहुंचे, बहुत देर हो चुकी थी. उसके पति और बच्चे पहले ही डूब चुके थे, और बचावकर्मी बाद में उनके शव निकाले.

सोनलबेन पढियार का वीडियो वायरल

इस दिल दहला देने वाले दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें सोनलबेन एक वाहन के डूबे हुए मलबे पर बैठी दिखाई दे रही हैं, उनका शरीर आंशिक रूप से पानी में डूबा हुआ है. वह रोते हुए घटनास्थल के पास जमा लोगों से मदद मांग रही हैं.

पुलिस वीडियो बना रहे शख्स ने क्या कहा?

वह गुजराती में बदहवास होकर चिल्लाती नजर आ रही हैं, ‘‘मेरे बच्चे डूब गए... मेरे पति डूब गए, कृपया उन्हें बचा लो.’’ उसे दिलासा देने के लिए, पुल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति उसे बताता है कि बचाव दल आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

गुजरात के वडोदरा जिले में सुबह पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए. इस हादसे में सोनलबेन के पति रमेश पढियार (38), बेटी वेदिका (4) और बेटा नैतिक (2) सहित दस लोगों की मौत हो गई. 

करीब एक घंटे तक मांगती रहीं मदद

वडोदरा के पादरा तालुका के मुजपुर गांव की निवासी सोनलबेन को जब नदी के किनारे लाया गया तो उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे तक वह मदद मांगती रहीं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. महिसागर के तट पर स्थित मुजपुर पुल के बहुत करीब है.

'हमारी वैन में सात यात्री सवार थे'

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हम भावनगर के बगदाना में प्रार्थना करने जा रहे थे. हमारी वैन में सात यात्री सवार थे. हम सुबह 6.30 बजे निकले और लगभग सात बजे पुल पर पहुंचे. जब हम पुल पार कर रहे थे, तो एक हिस्सा ढह गया, जिससे कई वाहन नदी में गिर गए.’’

'मेरे पति और बच्चे फंस गए'

बदहवास सोनलबेन ने बताया,‘‘चूँकि मैं वैन के पिछले हिस्से में बैठी थी, इसलिए किसी तरह बाहर निकल आई. लेकिन मेरे पति और बच्चे फंस गए क्योंकि एक ट्रक हमारे वाहन पर गिर गया. पानी भी गहरा था. मैं लगभग एक घंटे तक मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget