एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में बीजेपी की पहली सूची में कितने ओबीसी और पटेलों को मिली जगह, और किसका कटा टिकट, जानें

Gujarat Election: गुजरात में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को दो चरणों में वोट डाले जायेंगे. इसके नतीजे आठ दिसंबर को सामने आएंगे.

Gujarat Assembly Election 2022: बीजेपी ने गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में होने वाले चुनाव के वास्ते 160 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची गुरूवार को जारी की. बीजेपी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को उनके निर्वाचन क्षेत्र घाटलोढ़िया से उम्मीदवार बनाया है और कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में पाटीदार आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा के नाम भी सूची में शामिल हैं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हार्दिक पटेल को विरमगाम से और रिवाबा जडेजा को जामनगर उत्तर से उम्मीदवार बनाया गया है.

38 मौजूदा विधायकों का कटा टिकट
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सूची जारी करते हुए कहा कि बीजेपी ने 38 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिये हैं. उन्होंने दावा किया कि ज्यादातर सीटों पर मौजूदा विधायकों की सहमति से ही अन्य उम्मीदवार को उतारा गया है. पार्टी ने एक दिसंबर को पहले चरण की 89 सीटों के लिए 84 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं तथा पांच दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव वाली 93 सीटों में से 76 पर उम्मीदवारों की घोषणा की है.

किसे मिला टिकट?
बीजेपी द्वारा घोषित 160 उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 49 टिकट अन्य पिछड़ा वर्ग को दिए गए हैं. इसके बाद प्रभावशाली समुदाय पटेल को 40, अनुसूचित जनजाति को 24, अनुसूचित जाति को 13, क्षत्रिय को 19, ब्राह्मणों को 13 टिकट दिये गये हैं. जैन समुदाय को दो टिकट दिये गये हैं. बीजेपी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल के साथ केंद्रीय मंत्रियों भूपेंद्र यादव तथा मनसुख मांडविया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में प्रत्याशियों की सूची जारी की. यादव ने बुधवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चयनित उम्मीदवारों के नाम जारी किए.

यादव ने कहा कि इस सूची में 14 महिलाओं के अलावा 69 वर्तमान विधायक हैं. यह दिखाता है कि कई मौजूदा विधायकों को इस बार टिकट नहीं दिया गया है. घोषित उम्मीदवारों में 35 ऐसे हैं जो 50 साल से कम उम्र के हैं. यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है तथा इस संबंध में पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखा था.

पाटिल ने विश्वास जताया कि बीजेपी इन चुनावों में सीटों की संख्या तथा मत प्रतिशत के अपना पूर्व का रिकॉर्ड तोड़ेगी. उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह तथा राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे. बीजेपी को 1995 से राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी जीत की लय बरकरार रखने की उम्मीद है. आम आदमी पार्टी के प्रवेश से राज्य की पारंपरिक दो ध्रुवीय राजनीति में नया आयाम जुड़ गया है. साथ ही, कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गये हैं.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: AAP ने कब-कब बदला अपना उम्मीदवार? खंभात सीट से अब भरतसिंह चावड़ा की जगह इसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget