एक्सप्लोरर

Gujarat: दाहोद के बूथ नंबर 220 पर फिर होगा मतदान, BJP नेता के बेटे का वीडियो हुआ था वायरल

Dahod Repolling: 11 मई को दाहोद लोकसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 220 पर फिर मतदान कराया जाएगा. लोकल बीजेपी नेता के बेटे ने बूथ के अंदर से लाइव स्ट्रीमिंग की थी जिसके बाद ये फैसला लिया गया है.

गुजरात के दाहोद लोकसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 220 पर 11 मई को फिर वोटिंग होगी. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि एक लोकल बीजेपी नेता के बेटे ने बूथ के अंदर लाइव स्ट्रीमिंग की थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां फिर से मतदान कराने का फैसला किया है. विजय भाभोर नाम के शख्स ने बूथ के अंदर से इंस्टाग्राम पर लाइव कर दिया था. आरोप है कि उसने करीब चार मिनट तक लाइव किया और बाद में वीडियो हटा लिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से फैल गया. 

बाद में विजय भाभोर के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया. पुलिस ने विजय को गिरफ्तार भी कर लिया था. एबीपी अस्मिता के मुताबिक, दाहोद लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रभा तावियाड ने रिपोलिंग की मांग की थी.

इससे पहले महिसागर के एसपी जयदीपसिंह जडेजा ने बताया था कि विजय भाभोर पोलिंग बूथ पर 7 मई की शाम 5.49 बजे गया और वहां से शाम 5.54 बजे चला गया. इन पांच मिनट के दौरान ही उसने इंस्टाग्राम पर लाइव किया था.

गुजरात में कितना फीसदी हुआ मतदान?

गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं. राज्य की 25 सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग हुई. सूरत लोकसभा सीट पर बीजेपी ने पहले निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है. इस वजह से यहां मतदान की जरुरत नहीं पड़ी. राज्य में 7 मई को 25 सीटों पर कुल 60.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. गुजरात की अमरेली सीट पर 50.29 फीसदी, अहमदाबाद पश्चिम में 55.45 फीसदी, अहमदाबाद पूर्व में 54.72 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. 

इसके साथ गुजरात में आनंद लोकसभा सीट पर 65.04 फीसदी, कच्छ में 56.14 फीसदी, खेड़ा में 58.12 फीसदी, गांधीनगर- 59.80 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं, छोटाउदेपुर में 69.15 फीसदी, जामनगर में 57.67 फीसदी, जुनागढ़ में 58.91 फीसदी, दाहोद में 59.31, नवसारी में 59.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. 

इसके अलावा नवसारी में 59.66, पंचमहाल 58.85 फीसदी, पाटन में 58.56, पोरबंदर सीट पर 51.83 फीसदी वोटिंग हुई. बनासकांठा में 69.62 फीसदी, बारडोली में 64.81 फीसदी, भरूच में 69.16, भावनगर में 53.92 फीसदी, महेसाणा- में 59.86 फीसदी, राजकोट लोकसभा सीट पर 59.69 फीसदी, वलसाड सीट पर 72.71 फीसदी, साबरकांठा में 63.56, जबकि सुरेंद्रनगर लोकसभा सीट पर 55.09 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: अहमदाबाद में पिराना दरगाह में सूफी संत की कब्र ढहाने के मामले में कार्रवाई, 35 गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget