एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: विधानसभा चुनाव में क्यों मिली करारी हार? समीक्षा के लिए गुजरात पहुंचा कांग्रेस का पैनल

Ahmedabad News: पिछले साल संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में केवल 17 सीटें आई थी. 1960 में हुए गुजरात के गठन के बाद कांग्रेस का यहां यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा.

Gujarat News: गुजरात में दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए कांग्रेस का तीन सदस्यीय पैनल सोमवार को गुजरात पहुंचा. बता दें कि इन चुनावों में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए विधानसभा की 182 सीटों में से 156 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि कांग्रेस के खाते में 27.28 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सिर्फ 17 सीटें आई थीं.

दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपेगा पैनल

बता दें कि 1960 में हुए गुजरात के गठन के बाद कांग्रेस का वहां यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है. साल 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खाते में 77 सीटे आई थीं. खराब प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए 4 जनवरी को जिस समिति का गठन किया गया था उसमें महाराष्ट्र के पूर्व नेता नितिन राउत, शीकल अहमद खान और सप्तगिरी शंकल उलाका शामिल हैं. समिति से दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.

पैनल ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से की मुलाकात

कांग्रेस प्रवक्ता हिरेन बैंकर ने कहा कि सोमवार को तीन सदस्यों का यह पैनल दो दिवसीय यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचा.  इस दौरान उन्होंने उत्तरी गुजरात और अहमदाबाद में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे नेता से मुलाकात की. कल ये पैनल सुरेंद्रनगर, मोरबी, बोटाद, भावनगर, अमरेली, डांग, जामनगर, तापी, नवसारी, नर्मदा, वलसाड, सूरत, कच्छ, सोमनाथ, द्वारका, जूनागढ़ और राजकोट जिले में पार्टी के उम्मीदवार रहे नेताओं से मुलाकात करेगा.

उन्होंने कहा कि पैनल ने चुनाव जीतने वाले कुछ उम्मीदवारों से भी मुलाकात की. उन्होंने कहा कि तथ्यों का पता लगाने आई कमेटी एक बार फिर राज्य का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपने से पहले  10 दिन यहां बिताएगी. हालांकि अगले दौरे की तारीख अभी तय नहीं है. गौरतलब है कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव हुए थे  और चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को घोषित हुआ था.

यह भी पढ़ें:

Ahmedabad: अब प्लास्टिक और कागज के कप में नहीं ले सकेंगे चाय की चुस्की, नियम के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget