एक्सप्लोरर

BJ Medical College: अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर से रैगिंग का मामला आया सामने, जांच हुई शुरू

BJ Medical College Ragging Case: बीजे मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है. आथोर्पेडिक विंग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की शिकायत है कि उनके सीनियर्स उन्हें जूते और बेल्ट से पीट रहे हैं.

BJ Medical College: अहमदाबाद (Ahmedabad) के बीजे मेडिकल कॉलेज (BJ Medical College) के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने शिकायत की है कि परिसर में वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों ने उनकी रैगिंग की. कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है. मेडिकल कॉलेज की पीजी डिप्लोमा कोर्सेज एंड रिसर्च की निदेशक डॉ. मीनाक्षी पारिख (Dr. Meenakshi Parikh) ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि, एंटी रैगिंग कमेटी (Anti Ragging Committee) को हड्डी रोग विभाग के प्रमुख द्वारा अग्रसारित शिकायतें मिली हैं.

आथोर्पेडिक विंग के डॉक्टरों ने की शिकायत
उक्त शिकायत में आथोर्पेडिक विंग (orthopedic wing) के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों (Junior Resident Doctors) ने शिकायत की है कि उनके सीनियर्स उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और जूते, बेल्ट, रबर बैंड से पीट रहे हैं, उठक-बैठक करने के लिए मजबूर कर रहे हैं और उन्हें थप्पड़ भी मारे जा रहे हैं. निर्देशक ने कहा, "शिकायत में जूनियर डॉक्टरों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ऐसा कब और कहां हुआ है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह हॉस्टल, ऑपरेशन थियेटर, आथोर्पेडिक विंग में कुछ समय से हो रहा है."

एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई
डॉ. पारिख (Doctor Parikh) ने कहा कि, दोपहर में एंटी-रैगिंग कमेटी (Anti Ragging Committee) की बैठक बुलाई गई है और जिन जूनियर डॉक्टरों, गवाहों और वरिष्ठ डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत की गई है, उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा. उन्होंने कहा, "अगर आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों (Senior Resident Doctors) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी." निदेशक ने कहा, "जिम्मेदार डॉक्टरों को कुछ समय के लिए कॉलेज से निलंबित (Suspend) किया जा सकता है, या उनका प्रवेश समाप्त किया जा सकता है."

ये भी पढ़ें:

Gujarat Coronavirus: कोरोना से लड़ने के लिए गुजरात में कैसी है तैयारी? मॉक ड्रिल में सामने आई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget