एक्सप्लोरर

Gujarat Coronavirus: कोरोना से लड़ने के लिए गुजरात में कैसी है तैयारी? मॉक ड्रिल में सामने आई तस्वीर

Gujarat Coronavirus News: गुजरात की सरकार कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट है. गुजरात में इस वक्त अस्पतालों में एक लाख बिस्तर और वेंटिलेटर वाले 15,000 आईसीयू मौजूद हैं.

Gujarat Corona News: गुजरात में जरूरत पड़ने पर कम से कम एक लाख बिस्तर और वेंटिलेटर वाले 15,000 आईसीयू को कोविड-19 रोगियों के उपयोग के लिए परिवर्तित किया जा सकता है. राज्य ने मंगलवार को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं में आयोजित एक मॉक ड्रिल (छद्म अभ्यास) के दौरान परिचालन तत्परता की समीक्षा की. वहीं, हैदराबाद में तेलंगाना के चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. रमेश रेड्डी ने कहा कि राज्य कोविड-19 की स्थिति से निपटने के संदर्भ में पूरी तरह तैयार है.

कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एहतियाती उपायों के तहत सभी कोविड-19 अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने को कहा है.गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि गुजरात ने एक व्यापक योजना तैयार की है और महामारी के मोर्चे पर किसी भी घटना की स्थिति में मौजूदा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की तैयारियों की समीक्षा की है.

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि कोवैक्सीन और कोविशील्ड टीकों की 12 लाख खुराक प्राप्त करने के लिये नया ऑर्डर दिया है. दवाओं की खेप प्राप्त होने के बाद सरकार बूस्टर खुराक देने के लिए एक नया अभियान भी शुरू करेगी. पटेल ने गांधीनगर सिविल अस्पताल में तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि गुजरात भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों, जिला और उप-जिला अस्पतालों सहित स्वास्थ्य सुविधाओं में एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जहां कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का निर्माण किया गया है.

पटेल ने कहा, “आज, हमारे पास एक लाख पांच हजार बिस्तर हैं जिन्हें तुरंत बदला जा सकता है (कोविड-19 रोगियों के उपयोग के लिए). फिर हमारे पास 15,000 वेंटिलेटर और इतने ही आईसीयू उपलब्ध हैं. यदि हमें उपलब्ध व्यवस्थाओं को समाप्त करने के बाद नई व्यवस्था की आवश्यकता होगी, तो हम इसे आवश्यकता के अनुसार बनाएंगे.” उन्होंने कहा कि बूस्टर खुराक लेने के लिए लोगों का उत्साह कम होने के बाद राज्य ने कोविडरोधी टीके की खुराक का ऑर्डर देना बंद कर दिया था. राज्य ने एक बार फिर केंद्र से कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 12 लाख खुराक का ऑर्डर दिया है और एहतियाती खुराक के लिए नए सिरे से अभियान शुरू करेगी.

हैदराबाद में डॉ. रेड्डी ने कहा कि राज्य कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिये तैयार है. पत्रकारों से बात करते हुए रेड्डी ने कहा कि राज्य में सभी शिक्षण, निजी, जिला स्तरीय, क्षेत्रीय और सामुदायिक अस्पतालों में कोरोनोवायरस के मामलों में कोई वृद्धि होने की स्थिति में बुनियादी ढांचे की जांच और मुकाबला करने की तैयारियों के लिए कोविड मॉक ड्रिल आयोजित की गई है.

उन्होंने कहा, “तेलंगाना में कोविड के मामले बमुश्किल इकाई में दर्ज हैं. अस्पताल में कोई भर्ती नहीं हैं. चिंता की कोई बात नहीं है. लेकिन हमें सावधानियां बरतनी होंगी. हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. राज्य ने बीएफ.7 स्वरूप के किसी भी मामले की सूचना नहीं दी है.” एक प्रश्न के उत्तर में अधिकारी ने कहा कि राज्य ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर तक 28,000 से अधिक ऑक्सीजन बेड बनाए हैं और बाद में यह संख्या बढ़ गई है. उनके मुताबिक, लगभग सभी बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन टैंक हैं.

ये भी पढ़ें:

Kheda BSF: खेड़ा में जवान की हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, परिवार को दी जाएगी वित्तीय सहायता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget