एक्सप्लोरर

प्रयागराज: यूपी पुलिस अब चलाएगी ऑपरेशन बंजारा, हर थाने को बनाना होगा चार्ट

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. पुलिस अब बंजारों के बीच कत्ल का क्लू तलाश करने की कोशिश में है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों को बेरहमी से कत्ल किए जाने के मामले में 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस अभी तक न तो किसी संदिग्ध को पकड़ सकी है और न ही कत्ल की वजह तलाश सकी है. पुलिस ने अब अपना सारा फोकस हाइवे से लेकर शहरी इलाकों में घूमने वाले बंजारों और दूसरी घुमंतू जातियों पर कर दिया है. पुलिस न सिर्फ इन बंजारों के बीच कत्ल का क्लू तलाश करने की कोशिश में है, बल्कि अब रेंज के सभी जिलों में आने वाले बंजारों का वेरिफिकेशन कर उनका चार्ट तैयार किए जाने की भी तैयारी है.

बंजारों के वेरिफिकेशन के लिए आईजी केपी सिंह ने रेंज के चारों जिलों में बुधवार से से 3 दिन का विशेष अभियान चलाए जाने का आदेश दिया है. इस अभियान को ऑपरेशन बंजारा का नाम दिया गया है. इसके लिए सभी थानों को जरूरी हिदायत दे दी गई है. पुलिस को आशंका है कि सिलसिलेवार तरीके से अंजाम दिए जाने वाले प्रयागराज के सामूहिक हत्याकांडों में कोई साइको सीरियल किलर हो सकता है. हालांकि, जिस तरह से पूरे परिवार को मारने की कई घटनाएं सामने आईं हैं, उसे लेकर कहा जा सकता है कि ये वारदातें अकेले अंजाम नहीं दी जा सकती हैं. यानी घटनाओं को अंजाम देने में कई लोग शामिल रहते होंगे.

गौरतलब है कि, प्रयागराज के होलागढ़ इलाके के देवापुर गांव में 3 जुलाई की सुबह एक ही परिवार के चार लोगों की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. घर पर ही क्लीनिक चलाने वाले विमलेश पांडेय, इकलौते बेटे प्रिंस, दो बेटियों सृष्टि और श्रेया को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया था. विमलेश की पत्नी रचना पांडेय गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अब भी वेंटिलेटर पर रखा गया है. विमलेश और उनके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी. उनके भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कराई थी. वारदात के बाद घर में रखा सामान बिखरा पड़ा था.

मामले में पुलिस ने कई एंगल पर छानबीन की. पहले यह आशंका जताई गई कि यह वारदात लूट या फिर दुष्कर्म की वजह से अंजाम दी गई. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घर की तलाशी के बाद यह दोनों थ्योरी फेल हो गईं. पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया, उनसे पूछताछ की, लेकिन 6 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस अब तक सिर्फ हवा में ही हाथ पैर मार सकी है. पुलिस इस मामले की जांच में एसटीएफ की भी मदद ले रही है. घटना के अगले दिन से इसी गांव में रहने वाला एक होमगार्ड रहस्यमय तरीके से लापता है. उसकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

अतीक समेत प्रयागराज के चार क्रिमिनल्स पर शिकंजा कसने की तैयारी में है यूपी सरकार, जानें- क्यों उठे सवाल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
Amarnath Yatra: बिना रजिस्ट्रेशन जम्मू पहुंचे श्रद्धालु परेशान, बोले- पहले पंजीकरण कराएं, नहीं तो होगी दिक्कत
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन जम्मू पहुंचे श्रद्धालु परेशान, बोले- पहले पंजीकरण कराएं, नहीं तो होगी दिक्कत

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget