एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: दुर्ग पुलिस ने भारी बारिश में रात भर चलाया कांबिंग गश्त, 215 फरार वारंटी गिरफ्तार

Durg Police Action: भारी बारिश में प्रदेश की दुर्ग पुलिस ने 24 जून को कांबिंग गश्त कर कई फरार और खतरनाक वारंटियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक इससे लंबित प्रकरणों में न्याय जल्द मिल सकेगा.

Durg News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की दुर्ग पुलिस (Durg Police) ने भारी बारिश में रातभर करीब 17 घंटे तक कॉम्बिंग गश्त अभियान (Combing Patrol Operation) चलाकर 215 फरार वारंटियों को पकड़ा है. इन वारंटियों को पकड़ने के लिए दुर्ग पुलिस ने 5 राजपत्रित अधिकारी, 17 थाना प्रभारी और 100 से ज्यादा पुलिस जवान इस अभियान में शामिल किए गए थे. पुलिस ने इस अभियान में एक ऐसे वारंटी को पकड़ा है जो 31 सालों से फरार था. 

दरअसल 24 जून को दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा द्वारा राजपत्रित अधिकारियों और शहर के थाना और चौकी प्रभारियों की मीटिंग पुलिस कंट्रोल रूम बुलाई गई थी. जिसमें फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे. जिसके बाद एडिश्नल एसपी संजय कुमार ध्रुव के नेतृत्व में दिनांक 24 जून को ही रात 10 बजे से कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया. जिसके बाद रात भर बारिश होने के बावजूद दुर्ग पुलिस ने यह अभियान 17 घंटे लगातार जारी रखा. इस अभियान में 215 फरार वारंटियों को धर दबोचा. 

पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त में सालों से फरार वारंटियों को पकड़ा

दुर्ग पुलिस ने सालों से फरार वारंटीयों को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया. इस अभियान में  करीब 5 राजपत्रित अधिकारी, 17 थाना प्रभारी सहित 100 से अधिक पुलिस के जवान तैनात किए गए थे.  कांबिंग गश्त में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने रात 10 बजे से लगातार जिले के अलग- अलग इलाकों से फरार वारंटियों को धर दबोचा. इस अभियान के तहत पुलिस जवानों को भारी बारिश का भी सामना करना पड़ा. दुर्ग पुलिस ने रात भर बारिश में भीगते हुए जिले के ऐसे फरार वारंटियों को पकड़ा है जो सालों से फरार था.

गश्त में 31 साल से फरार वारंटी को पुलिस ने दबोचा

पुलिस का यह अभियान लगातार 17 घंटा चलाया गया, जिसमें रात भर पुलिस ने दुर्ग जिले के अलग- अलग इलाकों से वारंटियों के घर और ठिकानों पर दबिश दी गई. इस दौरान पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया जो 31 सालों से फरार चल रहा था. पुलिस ने अभियान के तहत 215 वारंटियों को पकड़ा है. इस दौरान आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को भी चेक किया गया. शहर के सभी थानों में वारंट के लंबित मामले बढ़ने, आरोपितों के फरार होने और वारंट तामीली नहीं होने से न्यायालय में प्रकरण लंबित थे. वारंट की तामीली होने से पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शुरू कर रही 'बूथ चलो' अभियान, सीएम बघेल समेत ये दिग्गज नेता संभालेंगे मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget