एक्सप्लोरर

Delhi News: साजिद खान को रियलिटी शो बिग बॉस से हटाने की मांग, स्वाति मालीवाल ने अनुराग ठाकुर को लिखी चिट्ठी

स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को लिखे पत्र में कहा है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ साल बाद, साजिद खान अब रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीज़न में हाउसमेट के रूप में भाग ले रहे हैं.

Delhi News: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस की शुरुआत हो गई है और अलग-अलग फील्ड से कलाकार बिग बॉस के घर में नजर आ रहे हैं और इस सीजन में मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक साजिद खान भी बिग बॉस घर पहुंचे हैं. जिसको लेकर दिल्ली महिला आयोग ने आपत्ति जताई है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म निर्माता और निर्देशक साजिद खान को रियलिटी शो 'बिग बॉस' से हटाने की मांग की है. 

आयोग ने इस तथ्य का संज्ञान लिया है कि साजिद खान, जिन पर दस से अधिक महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न और अश्लील व्यवहार का आरोप लगाया गया है उनको एक लोकप्रिय रियलिटी शो - 'बिग बॉस' में भाग लेने की अनुमति दी गई है, जिसे देश में लाखों लोग देखते हैं. आयोग का कहना है कि MeToo मूवमेंट के दौरान कई महिला पत्रकारों और अभिनेत्रियों ने साजिद खान द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई. अधिकांश शिकायतें समान प्रकृति की थीं जो साजिद खान की बीमार मानसिकता उजागर को करती है. उदाहरण के लिए, एक भारतीय मॉडल ने आरोप लगाया था कि वह 17 साल की थी जब साजिद खान ने उसे अनुचित तरीके से छुआ और उससे कहा कि अगर वह उसकी आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 में भूमिका चाहती हैं, तो वह उसके सामने कपड़े उतार दें.

इतना ही नहीं आयोग का कहना है कि एक अन्य अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि एक भूमिका पर चर्चा करते समय आने वाली फिल्म 'हमशकल्स' में साजिद खान ने उन्हें अपने कपड़े उतारने के लिए कहा था और कहा था कि 'अगर उन्होंने जो देखा वह उन्हें पसंद आया', तो उन्हें फिल्म में भूमिका मिल सकती है. एक अन्य एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि फिल्म 'हिम्मतवाला' की कास्टिंग के दौरान साजिद खान ने उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा और जब उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया, तो उन्होंने उन्हें उसका टॉप नीचे खींच लिया.उसने आरोप लगाया है कि साजिद खान ने कहा कि वह उसका शरीर देखना चाहता था क्योंकि वह फिल्म के निर्देशक थे एक पीड़िता की बहन (उभरती अभिनेत्री जिसने बाद में आत्महत्या कर ली) ने आरोप लगाया था कि साजिद खान ने एक स्क्रिप्ट पढ़ने के सत्र के दौरान पीड़िता को अपने अंडरगारमेंट्स उतारने के लिए कहा था.

10 महिलाओं ने साजिद खान के खिलाफ लगाया आरोप
आयोग ने ट्वीट करते हुए ऐसी 10 महिलाओं की जानकारी दी है जिन्होंने फिल्म निर्देशक साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे, आयोग का कहना है कि सामने आने आने वाली लगभग सभी 10 महिलाओं ने साजिद खान द्वारा इसी तरह के अपराध का आरोप लगाया है. इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने एक पत्रकार और दो अभिनेत्रियों से ईमेल पर शिकायतें प्राप्त करने के बाद साजिद खान को 2019 में फिल्मों के निर्देशन से निलंबित कर दिया था. इसके अलावा, जब ये शिकायतें सामने आयीं तो उन्हें फिल्म 'हाउसफुल 4' से निर्देशक के रूप में भी हटा दिया गया था.

स्वाति मालीवाल ने अनुराग ठाकुर को लिखा पत्र
स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को लिखे अपने पत्र में कहा है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ साल बाद, साजिद खान अब लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीज़न में 'हाउसमेट' के रूप में भाग ले रहे हैं जैसा कि उनके खिलाफ शिकायतों से पता चलता है, ऐसा प्रतीत होता है कि साजिद खान ने लंबे समय तक यौन अपराधी के रूप में काम किया है. स्पष्ट रूप से साजिद खान जैसे कथित यौन अपराधी के लिए प्राइमटाइम शो में शामिल होना अनुचित है, जिसे वयस्कों और बच्चों द्वारा समान रूप से देखा जाता है. यह स्पष्ट रूप से उन्हें अपनी गलतियों को 'सफाई' करने और भारतीय दर्शकों के बीच फिर से लॉन्च करने का एक अनुचित अवसर देता है.

Delhi Covid Update: दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट 3.1% बढ़ा, सामने आये 67 नये केस, जानिए ताजा अपडेट

स्वाति मालीवाल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने और साजिद खान को शो में भाग लेने से रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, और सरकार से इस मामले में कड़ा स्टैंड लेने और इस स्थिति में पीड़िताओं का साथ देने का अनुरोध किया है.

Delhi News: दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर, अब 31 दिसंबर तक पानी के बिल पर नहीं लगेगा लेट चार्ज, जानें- ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan: राजस्थान सरकार की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना का लक्ष्य पूरा, रामेश्वरम के लिए ट्रेन रवाना
राजस्थान सरकार की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना का लक्ष्य पूरा, रामेश्वरम के लिए ट्रेन रवाना
Gurugram News: 'हर वार्ड में 50 करोड़ के...', गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा के दावे पर सियासत तेज
'हर वार्ड में 50 करोड़ के...' गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा के दावे पर सियासत तेज
Sagar News: 9 लाख के बिजली बिल पर टकराव, नोटिस से नाराज नगर परिषद ने विभाग के गेट पर डलवा दिया कचरा
सागर में 9 लाख के बिजली बिल पर टकराव, नोटिस से नाराज नगर परिषद ने विभाग के गेट पर डलवा दिया कचरा
अखिलेश के राम पोस्ट पर बवाल: केशव मौर्य का तीखा हमला, बोले- ‘डर से बदली सपा की राजनीति’
अखिलेश के राम पोस्ट पर बवाल: केशव मौर्य का तीखा हमला, बोले- ‘डर से बदली सपा की राजनीति’

वीडियोज

Iran US Israel War: 'अमेरिकी सैनिक आए तो वापस नहीं जाएंगे', ईरान की बड़ी चेतावनी | Trump | Netanyahu
Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
घरेलू मोर्चे पर घिरे, हॉर्मुज पर फंसे… ईरान की इन स्ट्रैटजी के आगे कैसे बेबस हुए ट्रंप
घरेलू मोर्चे पर घिरे, हॉर्मुज पर फंसे… ईरान की इन स्ट्रैटजी के आगे कैसे बेबस हुए ट्रंप
अखिलेश के राम पोस्ट पर बवाल: केशव मौर्य का तीखा हमला, बोले- ‘डर से बदली सपा की राजनीति’
अखिलेश के राम पोस्ट पर बवाल: केशव मौर्य का तीखा हमला, बोले- ‘डर से बदली सपा की राजनीति’
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम; जानें पूरा मामला
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
किसानों को ये फसल देगी 4 महीने में 2 लाख रुपये, जानें पूरा बिजनेस प्लान
किसानों को ये फसल देगी 4 महीने में 2 लाख रुपये, जानें पूरा बिजनेस प्लान
Benefits Of Vigorous Exercise: कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!
कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!
Embed widget