एक्सप्लोरर

 Weather Update: अभी और सताएगी दिल्ली की सर्दी, बारिश की संभावना, IMD का येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीअर में ठंड का कहर अभी जारी रहेगा. आईएमडी ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को घर से न निकलने की सलाह दी है.

Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है. बुधवार को भी दिल्ली की सड़कों पर लोगों की आवाजाही बहुत कम दिखी. कंपाकंपा देने वाली सर्दी और गलन से बचने में आग जलाकर हाथ सेंकते नजर आये. ठंड की वजह से दिल्ली मॉर्निंग वाकर्स भी घर में ही दुबके रहे. भारत मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड का कहर जारी रहेगा.

आईएमडी ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को घर से न निकलने की सलाह दी है. आईएमडी के मुताबिक बुधवार को सुबह का तापमान आठ डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा पिछले कुछ दिनों की तरह आज भी शीतलहर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी में हल्का कोहरा छाया रहेगा.

औसत से 6 डिग्री कम रहा तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही. न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सामान्य से एक डिग्री अधिक था. मंगलवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई. मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे. अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम था. 

रेल और हवाई उड़ानें प्रभावित

दिल्ली में मंगलवार सुबह 8 बजे सफदरजंग में सबसे कम विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में सुबह 5 बजे विजिबिलिटी 300 मीटर दर्ज की गई. भारतीय रेलवे के मुताबिक कोहरे और शीत लहर के कारण कुल 16 ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं. इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर कोहरे की वजह से कई उड़ाने प्रभावित हुई. 
 
प्रदूषण से न करें राहत की उम्मीद

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी के कई स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है. आनंद विहार क्षेत्र में पीएम 2.5 का स्तर 354 पर बहुत खराब श्रेणी में रहा और पीएम 10 का स्तर 243 यानी मध्यम पर पहुंच गया. सीओ 129 यानी मध्यम था. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम2.5 का स्तर 320 पर था, जो बहुत खराब श्रेणी है. जबकि पीएम10 का स्तर 177 पर था जो औसत श्रेणी में आता है. बता दें कि शून्य और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा माना जाता है. 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 बहुत खराब और 401 और 500 गंभीर माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget