एक्सप्लोरर

Corona Booster Dose: दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत देश के तमाम राज्यों में आज से लग रही बू्स्टर डोज, जानिए कैसे और कब आएगा आपका नंबर

Corona Booster Dose: देश में वैक्सीनेशन अभियान के लिए आज बड़ा दिन है. दरअसल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, एमपी सहित तमाम राज्यों में आज से बूस्टर डोज लगाई जानी शुरू हो गई है.

Corona Booster Dose: देश में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन दोगुनी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में वैक्सीनेशन अभियान भी और तेज कर दिया गया है. वहीं 10 जनवरी यानी आज से दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत देश के तमाम राज्यों में बूस्टर डोज लगनी भी शुरू हो रही है. बता दें कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ प्रिकॉशन डोज हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल व उससे ज्यादा उम्र के लोगों को जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें लगाई जा रही है.

दिल्ली में बड़ी संख्या में बूस्टर डोज लगवाने पहुंच रहे लोग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल व उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें बूस्टर डोज लगाई जानी शुरू हो गई है. वहीं प्रिकॉशन डोज लेने पहुंच रहे लोगों का कहना है कि "हमें अच्छा लग रहा है. इसका कोई साइड-इफेक्ट नहीं है, सभी को इसका सेवन करना चाहिए."

इन्हें लगाई जाएगी बूस्टर डोज

बता दें कि सोमवार यानी आज से 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग बूस्टर डोज लगवा सकेंगे. इनके अलावा हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी बूस्टर डोज लगाई जानी है. देश में हेल्थ केयर वर्कर्स की संख्या तकरीबन 1 करोड़ है, जिसमें डॉक्टर, नर्स, हॉस्पिटल स्टाफ, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स शामिल हैं. वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या 2 करोड़ है. इसमें पुलिसकर्मी, केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान, सेना के जवान, होम गार्ड, सिविल डिफेंस संगठन, डिजास्टर मैनेजमेंट वॉलिंटियर्स, नगर निकाय कर्मी शामिल हैं. 

बूस्टर डोज के लिए नया रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है

बता दें कि बूस्टर डोज के लिए शनिवार शाम से रजिस्टेशन प्रक्रिया भी कोविन पोर्टल पर शुरू कर दी गई थी. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी क्लियर किया था कि प्रिकॉशन डोज लेने वालों को नए रजिस्ट्रेशन कराने की कोई जररूत नहीं होगी वे सीधे अपॉइंटमेंट ले सकते हैं और अपने नजदीक के सेंटर पर जाकर टीका लगवा सकते हैं.

बूस्टर डोज इस आधार पर दी जाएगी

बता दें कि कोविड-19 टीके की बूस्टर डोज पहली दो तरह की खुराक की तरह ही होगी. ध्यान दें कि जिन लोगों को पहली दो खुराक कोविशील्ड दी गई थी उन्हें इसी की प्रिकॉशन डोज भी दी जाएगी. वहीं जिन लोगों को पहले दो टीके कोवैक्सीन के लग चुके हैं उन्हें बूस्टर डोज भी कोवैक्सीन ही दी जाएगी. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक बूस्टर डोज दूसरी खुराक दिए जाने की तारीख से 9 महीने यानी 39 सप्ताह पूरे होने के आधार पर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

MCD Seal Liquor Shop: दिल्ली नगर निगम ने नियम उल्लंघन पर की कड़ी कार्रवाई, शराब की 24 दुकानों को किया सील

Corona in Delhi: कोरोना ने ढाया दिल्ली पुलिस पर कहर, ACP, PRO समेत 300 पुलिसकर्मी आए चपेट में

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget