एक्सप्लोरर

बहराइचः नेपाल से छोड़े गए पानी ने मचाई तबाही, एक दर्जन गांव प्रभावित, घाघरा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर

नेपाल से छोड़े गए पानी ने बहराइच के कई दर्जन गांवों में खूब तबाही मचाई है. फिलहाल, घाघरा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

बहराइच, एबीपी गंगाः नेपाल से छोड़े गए पानी से बहराइच जिले की चार तहसीलों में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है. घाघरा नदी के तटवर्ती 7 दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. घाघरा की लहरें बढ़ते जलस्तर के कारण विकराल होती जा रही हैं.

लगभग 1 दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं. कई गांवों का संम्पर्क तटबंधों से पूरी तरह टूट गया है. गांव बिल्कुल टापू की तरह दिखाई दे रहे हैं. जहां पर पहुंचने का एकमात्र साधन केवल नाव ही है. कई विद्यालय और ग्राम सचिवालय में पानी भरा हुआ है. हजारों बीघे फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है. जिले की लगभग दो लाख की आबादी प्रभावित हुई है. हालात इतने भयावह है कि शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत और बचाव कार्य नाकाफी साबित हो रहे हैं. कई स्थानों पर ग्रामीण बाढ़ से बचने के लिए अपने मकान की छतों पर बसेरा बनाए हुए हैं. जबकि कई स्थानों पर बाढ़ पीड़ित ग्रामीण तटबंधों पर पलायन करके त्रिपाल व पन्नी तानकर किसी तरह अपना एक-एक दिन काट रहे हैं. ऐसे में बाढ़ की स्थितियों का जायजा लेने के लिए एबीपी गंगा की टीम ने महसी तहसील के टिकुरी, कोढ़वा, पिपरी, पिपरा, गोलागंज, सुकुल पुरवा, जोगा पुरवा, कायमपुर, जर्मापुर इत्यादि कई गांवों का नांव से ही दौरा किया. बाढ़ पीड़ितों ने अपना दर्द बताते हुए कहा लगभग 20 दिनों से हमारे घरों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है. जिससे हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गांव वालों ने प्रशासन पर कोई मदद न करने का आरोप लगाया. ये भी पढ़ें उत्तर प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित हैं 820 गांव, 15 जिलों के 173 गांवों का सड़क मार्ग से भी संपर्क टूटा  बाराबंकीः बाढ़ से बचाने के लिए गंगा मैया की पूजा शुरू, प्रशासन पर मदद न करने के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget