एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में स्वाति मालीवाल का सवाल, पूछा- तिरंगे का शान बढ़ाने वालों का क्यों हो रहा अपमान?

Wrestlers Protest News: स्वाति मालीमाल ने केंद्र से पूछा है कि जब ये अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे हैं तो इनका दाना-पानी तक रोका जा रहा है. क्या इनकी मांग गलत है?

Wrestlers Protest Delhi: बीजेपी सांसद बृजभूषा शरण सिंह के खिलाफ एक दिन पहले कुश्ती के खिलाड़ी दिल्ली के जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर एक बार फिर धरने पर बैठ गए हैं. उसके बाद से कुश्ती के पहलवानों पर लगे तथाकथित यौन उत्पीड़न का आरोप फिर से सुर्खियों में है. इस बार कुश्ती के खिलाड़ियों का आरोप है कि ढाई माह बीत जाने के बाद भी डब्लूएफआई ने बीजेपी सांसद के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. इस बीच कुश्ती महासंघ में खिलाड़ियों को लेकर उत्पन्न विवाद में अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी कूद पड़ी हैं. 

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने सोमवार को ट्विटकर केंद्र सरकार से पूछा है कि जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर तिरंगे की शान बढ़ाई, उनका देश में ही अपमान क्यों हो रहा है? मालीवाल ने पहलवान विनेश फोगट द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर को भी रीट्वीट भी किया है. उन्होंने पोडियम से फुटपाथ शीर्षक से लिखा है कि देश का नाम गौरवान्वित करने वाले ये पहलवान आधी रात खुले आसमान के नीचे न्याय की आस में सोए हुए हैं। आज जब ये अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे हैं तो इनका दाना-पानी तक रोका जा रहा है? क्या इनकी मांग गलत है? कौन देगा इन्हें न्याय, हमें न्याय चाहिए.

 

क्या है पहलवानों की मांग

दरअसल, कुश्ती के इंटरनेशनल पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फोगट और अन्य पहलवान जंतर मंतर पर फिर से धरने पर बैठ गए हैं. इन लोगों की मांग है कि सरकार भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख के खिलाफ आरोपों की जांच करने वाले निरीक्षण पैनल की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे। साक्षी मलिक और रवि दहिया सहित पहलवानों ने जनवरी में इस मुद्दे को उठाया था. उस समय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बातचीत के बाद अपना तीन दिवसीय धरना समाप्त कर दिया था

DWC को दिल्ली पुसिल का जवाब

इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की ओर से जारी नोटिस के जवाब में दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुश्ती के पहलवानों की ओर से उन्हें सात शिकायतें मिली हैं. दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है. उन्होंने आयोग से शिकायत की है कि उन्होंने दो दिन पहले दिल्ली पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी लेकिन अभी तक उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और आपराधिक इतिहास वाले बाहुबली बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय निरीक्षण समिति की घोषणा की थी। निरीक्षण समिति की रिपोर्ट आ गई है. कुश्ती के पहलवान उसी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें:  Delhi App based Bus Service: बीजेपी नेता का सीएम केजरीवाल पर हमला, अब ऐप बेस्ड बस सेवा में घोटाले का किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget