एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: G20 समिट के दौरान क्या दिल्ली में मिलेगी शराब? एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने दिया ये जवाब

G20 Summit India: जी-20 समिट के दौरान नई दिल्ली के प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों पर पाबंदी लागू होगी और इस वजह से नई दिल्ली में शराब की दुकानें नहीं खुल पाएंगी.

Delhi News: G20 समिट को देखते हुए दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. नई दिल्ली समेत कुछ अन्य जगहों पर रास्ते भी ट्रैफिक की आवाजाही के लिए बंद रहेंगे. इसके साथ ही कमर्शल गाड़ियों की एंट्री भी बंद होने वाली है. ऐसे में शराब के शौकीनों को भी यह चिंता सता रही है कि, इस दौरान शराब की दुकानें भी खुलेंगी या नहीं? रेस्टोरेंट या बार में शराब मिलेगी कि नहीं? ऐसे लोगों को अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.

इन जगहों पर होगी पांबदी

दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग ने स्पष्ट किया है कि, जी-20 समिट के दौरान नई दिल्ली के प्रतिबंधित क्षेत्रों को छोड़कर बाकी पूरी दिल्ली में कहीं पर भी शराब की बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगी. यानी बाकी जगहों पर लोगों को शराब आम दिनों की तरह ही मिलेगी. एक्साइज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली जिले में सुरक्षा इंतजामों के चलते कमर्शल गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई है. ऐसे में वहां सभी बाजार, दुकानें, रेस्टोरेंट्स और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी. ऐसे में इस पूरे प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों पर भी यह पाबंदी लागू होगी और इस वजह से नई दिल्ली में शराब की दुकानें नहीं खुल पाएंगी. 

जन्माष्टमी के मौके पर ड्राय डे घोषित

साथ ही इस पूरे एरिया में रेस्टोरेंट और बार वगैरह भी बंद रहेंगे, ऐसे में वहां भी शराब सर्व नहीं होगी, लेकिन प्रतिबंधित एरिया को छोड़कर बाकी पूरी दिल्ली में शराब की बिक्री पर कोई पाबंदी नहीं है. इसके साथ ही दूसरे सभी इलाकों में शराब की दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी. इन इलाकों में लाइसेंसधारक रेस्टोरेंट्स और बार में भी शराब की बिक्री जारी रहेगी. ऐसे में शराब के शौकीन लोगों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है और उन्हें नई दिल्ली को छोड़कर बाकी जगहों पर शराब और बियर उपलब्ध होगी. आज बंद रहेंगी सभी शराब की दुकानें एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने यह भी साफ कर दिया है कि गुरुवार, 7 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी के अवसर पर पहले ही ड्राय डे घोषित किया जा चुका है.

ऐसे में आज शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन उसके बाद शुक्रवार से लेकर रविवार के बीच जब जी-20 समिट चल रही होगी. इस दौरान नई दिल्ली एरिया को छोड़कर बाकी जगहों पर शराब की बिक्री जारी रहेगी. सूत्रों के मुताबिक, प्रतिबंधित एरिया में शराब की एक दर्जन से अधिक दुकानें हैं, जो 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगी. इसके अलावा कनॉट प्लेस और खान मार्केट मार्केट जैसी जगहों पर शराब सर्व करने वाले रेस्टोरेंट्स भी बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: 'I.N.D.I.A को बीजेपी के जाल में नहीं फंसना चाहिए', यशवंत सिन्हा बोले- 'नैरेटिव को मैनेज...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget