एक्सप्लोरर

MCD सेंट्रल जोन के डीसी ने कोटला मुबारकपुर इलाके का क्यों किया दौरा, जानें क्या है मामला?

MCD News: सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने कोटला मुबारकपुर के लोगों की शिकायत के आधार पर कोटला मुबारकपुर, सेवा नगर, अलीगंज सहित अन्य इलाकों का दौरा कर समस्या समाधान का भरोसा दिया.

MCD DC Visit Kotla mubarakpur: दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में रविवार को सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार (MCD DC Visit Kotla mubarakpur Amit Kumar) ने अचानक दौरा कर साफ सफाई का जायजा लिया. साथ ही स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समस्याओं की भी जानकारी हासिल की. इस दौरान उनके साथ स्थानीय निगम पार्षद कुसुमलता भी मौजूद रहीं.उन्होंने वार्ड और वहां के लोगों से जुड़ी समस्याओं को उनके सामने रखते, तत्काल समाधान करने का आश्वासन मांगा.

बता दें कि पिछले कई दिनों से कोटला मुबारकपुर के लोगों की ओर से डीसी को लगातार इस बाबत शिकायतें मिल रही थीं. स्थानीय लोग टूटी सड़क और एमसीडी द्वारा की गई कार्रवाई में कुछ दुकानों को हटाए जाने से काफी नाराज दिखे. इस बाबत स्थानीय निगम पार्षद भी कई बार अधिकारियों से मिली थीं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई थी.

डीसी ने समस्या समाधान का दिया भरोसा

कोटला मुबारकपुर (Kotla Mubarakpur) के लोगों की शिकायत के आधार पर सेंट्रल जोन के डीसी अमित कुमार ने रविवार को कोटला मुबारकपुर, सेवा नगर, अलीगंज सहित अन्य इलाकों का दौरा किया और लोगों को समस्या समाधान का भरोसा दिया. इस दौरान उन्होंने कूड़े-कचड़े के निदान को लेकर लोगों को जागरूक भी किया.डीसी के दौरे के दौरान निगम पार्षद कुसुमलता ने बताया कि उनके क्षेत्र में ज्यादातर गरीब तबका रहता है.काफी संख्या में उनके क्षेत्र में लोग रेहड़ी-पटरी लगाकर अपना जीवन-यापन करने वाले लोग रहते हैं.हाल ही में सीपीडब्ल्यूडी के काम के चलते कुछ लोगों की दुकानों को यहां से हटाया गया है, लेकिन उन्हें कहीं दूसरी जगह दुकान नहीं दी गई है.इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी निराशा है. ऐसे लोगों का काम-धंधा पूरी तरह से चौपट हो गया है.

लंबे अरसे से कई समस्याओं से परेशान हैं क्षेत्र के लोग: कुसुमलता 

वहीं, सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि, आज कोटला मुबारकपुर के वार्ड नंबर 147 में निगम के सभी अधिकारियों के साथ दौरा किया, इस दौरान सफाई कर्मचारी भी उनके साथ रहे और उन्हें सफाई को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए.साथ ही इलाके के लोगों की समस्याओं की जानकारी ली और सुझावों सुना.जिससे इलाके को और बेहतर और साफ सुथरा बनाया जा सके.सफाई को लेकर उन्होंने लोगों को जागरूक भी किया.इस मौके पर उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी तो अपना काम करेंगे ही लेकिन साथ ही लोगों को भी इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. ये सोचना होगा कि किस तरह से इलाके को साफ रखा जा सके.

 यह भी पढ़ें: MCD Mayor Election: बीजेपी को बेनकाब करने 70 विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों पर उतरी AAP, लगाए ये आरोप

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget