एक्सप्लोरर

Amanatullah Khan News: कौन हैं अमानतुल्लाह खान? जिनकी दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में बढ़ीं मुश्किलें

Who Is Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्तियों में अनियमितता का आरोप है. साथ ही नकदी में 'अपराध की भारी आय' का मामला भी उनपर दर्ज है.

Amanatullah Khan News: दिल्ली के आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को गुरुवार की सुबह 11 बजे ईडी के सामने पेश हुए हैं. दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनसे पूछताछ हो रही है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल को अमानतुल्ला खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने 18 अप्रैल को ईडी के सामने पेश होने का आदेश दिया था.

कौन हैं अमानतुल्ला खान?
ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था. 2015 के विधानसभा चुनाव में अमानतुल्लाह खान ने भारतीय जनता पार्टी के ब्रह्म सिंह को 60 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर जीत हासिल की थी. आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले अमानतुल्लाह खान ने लोक जन शक्ति पार्टी की टिकट पर 2013 में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

2020 में आम आदमी पार्टी ने ओखला से अमानतुल्ला खान को फिर से मैदान में उतारा था इस चुनाव में उनकी जीत हुई. अमानतुल्ला खान अक्सर विवादों में घिरे रहे हैं. विधानसभा में अक्सर वे विपक्षी दलों के निशाने पर रहे हैं. 

अमानतुल्लाह खान पर लगे हैं ये आरोप
अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्तियों में अनियमितता का आरोप है. साथ ही नकदी में 'अपराध की भारी आय' का मामला भी उनपर दर्ज है. वहीं अवैध भर्ती के माध्यम से नकदी अर्जित करने और इन पैसों से अपने नाम पर अचल संपत्ति खरीदने का भी आरोप है. बता दें कि ये मामले 2018-2022 के बीच के हैं. इन आरोपों को लेकर ईडी अमानतुल्लाह खान से पूछताछ कर रही है.

ईडी के 6 समन भेजने पर पेश नहीं हुए थे अमानतुल्लाह खान
ईडी की तरफ से विधायक अमानतुल्लाह खान को छह समन भेजे गए थे. समन मिलने के बाद भी अमानतुल्लाह खान ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. उनकी तरफ से सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि विधायक होने के आधार पर आपको कोई छूट नहीं दी सकती. कानून सबके लिए बराबर होता है. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि ईडी के समन को बार-बार नजरअंदाज करना गलत है.

यह भी पढ़ें: MCD में आंकड़ों के लिहाज से कौन किस पर भारी? CM केजरीवाल की गैरमौजूदगी में AAP की पहली परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
प्रदर्शनकारियों पर NSA के 'आदेश' को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
प्रदर्शनकारियों पर NSA के 'आदेश' को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget