एक्सप्लोरर

Sanjay Singh News: जेल से आने के बाद क्या खुलासा करने वाले हैं संजय सिंह? AAP की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Sanjay Singh Latest News: ​तिहाड़ से बुधवार को रिहा होने के बाद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में कहा था कि देश के तानाशाह को अगर मेरी आवाज सुनाई दे रही है तो सुनें, आप वाले किसी नहीं डरते.

Sanjay Singh Press Conference: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ से बाहर आ गए हैं. जमानत पर बाहर आने के बाद से वह पहले से ज्यादा एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, वह भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमला बोल रहे हैं. उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कहा था कि आप (AAP) किसी से डरने वाली पार्टी नहीं है. आप नेता संजय सिंह शुक्रवार को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. बताया जा रहा है कि इस दौरान वो बड़ा खुलासा करने वाले हैं. 

जेल से रिहा होने के बाद पार्टी मुख्यलाय में कहा था ​कि , "देश के तानाशाह को अगर मेरी आवाज सुनाई दे रही है तो सुनें. हम आम आदमी पार्टी वाले आंदोलन की कोख से निकलें हैं. हम तुम्हारी किसी बंदरघुड़की से डरने वाले नहीं हैं." 

सत्येंद्र जैन की पत्नी से मिले संजय सिंह

इसके बाद गुरुवार  (चार अप्रैल) संजय सिंह हनुमान पहुंचे और बजरंग बली की पूजा अर्चना की. हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि, "भगवान की कृपा से मुझे राहत मिली है. मैंने अपने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के अन्य नेताओं की जेल से जल्द रिहाई के लिए प्रार्थना की है."  उन्होंने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद थे. इसके अलावा, वह गुरुवार को आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन से मिलने भी वो उनके आवास पर पहुंचे. 

इन शर्तों का पालन करना होगा

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी. सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन को उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनको शर्तों के साथ रिहा किया है. साथ ही कहा है कि रिहाई के दौरान उन्हें इन शर्तों का पालन करना होगा. वह रिहाई के दौरान दिल्ली एनसीआर से बाहर बिना सूचना के नहीं जाएंगे. साथ ही दिल्ली आबकारी नीति पर कुछ नहीं बोलेंगे.

AAP में क्या होगी सुनीता केजरीवाल की भूमिका? abp न्यूज़ से संजय सिंह ने बताया सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget