एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, कैसा रहेगा आज का मौसम?

Delhi Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को दिन के समय बादल छाए रहेंगे. दिन के समय रुक-रुककर हल्की बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार तापमान में कमी की संभावना है.

Delhi Weather Today: पिछले दो दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार देर शाम से बूंदाबादी जारी है. शनिवार तड़के दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. बारिश होने से लोगों को फरवरी में मई वाली गर्मी से राहत मिली.

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को दिन के समय बादल छाए रहेंगे. दिल्ली के समय रुक-रुककर हल्की बारिश होने की संभावना है. शनिवार को ​अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 6 मार्च तक न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है.आईसमडी के मुताबिक चार और पांच मार्च को दिन के समय धूलभरी तेज हवा चलने की उम्मीद है.

फरवरी में औसत तापमान 26.7 

मौसम विभाग के दिल्ली में इस साल फरवरी महीना गर्म रहा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा दर्ज की गई. आंकड़ों के अनुसार इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के औसत तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है. औसत न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले छह वर्षों में फरवरी का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रहा.

27 फरवरी को टूटा था 74 साल पुराना रिकॉर्ड 

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में पिछली बार इतना गर्म औसत न्यूनतम तापमान 2017 में दर्ज किया गया था. इस वर्ष फरवरी में पिछले 74 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया, जहां 27 फरवरी को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 74 वर्ष में फरवरी की सबसे गर्म रात थी.

इस बीच, पिछले साल की तुलना में दिल्ली में इस बार कम बारिश हुई. राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी में केवल चार दिन बारिश हुई. जबकि 2024 में छह दिन बारिश हुई थी.

दिल्ली का तापमान औसत से ज्यादा 

तापमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.9 डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा.

28 फरवरी को इस साल का सबसे कम AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में 24 घंटे की औसत वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई. यहां शाम चार बजे एक्यूआई 121 दर्ज किया गया. यह वायु गुणवत्ता सूचकांक इस साल का सबसे कम एक्यूआई है. आंकड़ों के अनुसार यह वायु गुणवत्ता में बेहतर सुधार को दर्शाता है. यह पिछले तीन वर्षों में जनवरी और फरवरी में दर्ज किया गया यह सबसे कम एक्यूआई है.

सीपीसीबी के मुताबिक इस वर्ष फरवरी में सबसे कम मासिक औसत एक्यूआई 214 दर्ज किया गया, जबकि फरवरी 2024 में 220 और फरवरी 2022 में एक्यूआई 225 दर्ज किया गया था.

Delhi: क्या MCD ने किया संपत्ति कर माफ? दिल्ली नगर निगम ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget