एक्सप्लोरर

Weather Update Today: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना, जानें अगले 6 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 

Today Weather In Delhi: आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को सुबह का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से दो डिग्री कम है.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को पिछले कुछ दिनों के दौरान उमस और गर्मी से राहत मिली है. मंगलवार को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. आएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को भी गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं. भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को राजधानी के आसमान में बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होने की संभावना है. जहां तक तापमान की बात है तो दिल्ली में मंगलवार यानी 19 सितंबर को सुबह का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से दो डिग्री कम है. 

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत रही. मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 25 सितंबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है.

गर्मी और उमस से राहत

बता दें कि दिल्ली में 16 सितंबर 2023 को भारी बारिश हुई थी. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. उस दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था. भारी बारिश की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा था.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. उस दिन दिल्ली में सुबह साढे़ आठ बजे तक 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. उसके बाद से दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई है. गर्मी और उमस से राहत के रूप में इसका लाभ राजधानी के लोगों को मिला है.  

यह भी पढ़ें:  Delhi Jail: दिल्ली में नहाने, कपड़े धोने के लिए सभी कैदियों को मिलेगा गर्म पानी, LG के आदेश पर अफसरों ने उठाए ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget